दारोगा को मार-मारकर कर दिया अधमरा, कुर्सी को लेकर हुआ विवाद, तो लोगों ने घेरकर पीटा, हालत नाजुक

बाराबंकी। बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है कि दारोगा को ही पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। दारोगा की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के मुताबिक दारोगा की हालत नाजुक है। घटना यूपी के बाराबंकी सूरतगंज थानाक्षेत्र के मोहम्मदपुर खाला का है। जानकारी के मुताबिक विवाद के बाद बदमाशों ने दारोगा को पीटना शुरू कर दिया। .

दारोगा की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है. फिलहाल पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक हेतमापुर धाम का मेला चल रहा है. जिसमें कई पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी हुई है। दारोगा राजाराम की भी यहां ड्यूटी लगी हुई थी। दारोगा राजाराम ड्यूटी खत्म कर अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस कैंप पहुंचे तो उन्हें सूचना मिली कि मेले में टैंट मालिक अनवर और उसके लड़कों का एक दुकानदार के साथ विवाद हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह विवाद भाड़े पर कुर्सी देने को लेकर हुआ था. विवाद की सूचना मिलते ही दारोगा अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे. जब पुलिस ने मामले को शांत करवाने की कोशिश की तो टैंट मालिक अनवर, उसके लड़के और कुछ अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर जामलेवा हमला कर दिया. उनपर लात घूंसे बरसाए. उठा-उठा कर पटका. फिर वहां से फरार हो गए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close