झारखंड: पू्र्व मंत्री रामेश्वर उरांव से एक घंटे से चल रही पूछताछ, सवालों की लंबी लिस्ट लेकर बैठें हैं अफसर, कल बेटा भी हुआ था हाजिर

Jharkhand: Questioning of former minister Rameshwar Oraon has been underway for an hour; officials are armed with a long list of questions. His son had also appeared yesterday.

रांची। झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच लगातार तेज हो गयी है। मंगलवार को झारखंड सरकार के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामेश्वर उरांव ईडी के दूसरे समन पर रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए पहुंचे। एजेंसी उनसे पूर्व उत्पाद नीति, शराब कारोबार और कथित अवैध वित्तीय लेन-देन से जुड़े मामलों में पूछताछ कर रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरे समन पर ED पहुंचे रामेश्वर उरांव

आपको बता दें कि ईडी ने पहले रामेश्वर उरांव को 30 जून और उनके बेटे रोहित उरांव को 29 जून को पूछताछ के लिए तलब किया था। लेकिन दोनों ने मोहलत मांगी और तीन सप्ताह का समय मांगा था। एजेंसी ने तीन सप्ताह की बजाय केवल एक सप्ताह की मोहलत दी और दूसरा समन जारी किया। इसके बाद मंगलवार को रामेश्वर उरांव पूर्वाह्न करीब 11 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक दिन पहले बेटे रोहित से 10 घंटे पूछताछ

सोमवार को ईडी ने रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव और महाराष्ट्र के कारोबारी जगन देसाई से 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। दोनों सुबह करीब 10:45 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे और रात करीब 8:50 बजे बाहर निकले।जांच एजेंसी ने रोहित उरांव से नई उत्पाद नीति, शराब कारोबार, वित्तीय लेन-देन, बैंक खातों और विभिन्न दस्तावेजों के संबंध में सवाल पूछे। वहीं जगन देसाई से झारखंड में शराब दुकानों के संचालन, मैनपावर सप्लाई और संबंधित ठेकों के बारे में पूछताछ की गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2023 की छापेमारी और नकदी बरामदगी पर भी सवाल

सूत्रों के अनुसार, ईडी ने रोहित उरांव से अगस्त 2023 में उनके आवास पर हुई छापेमारी के दौरान बरामद करीब 30 लाख रुपये नकद, बैंक लॉकर, डिजिटल उपकरणों और वित्तीय दस्तावेजों के बारे में भी जानकारी ली। एजेंसी ने कथित बेनामी निवेश और बैंकिंग लेन-देन को लेकर भी सवाल किए। बताया जा रहा है कि कई महत्वपूर्ण सवालों पर रोहित स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।

 

2023 में ‘रागिनी विला’ पर हुई थी कार्रवाई

ईडी ने 23 अगस्त 2023 को रांची के बरियातू स्थित सरहुल नगर में रामेश्वर उरांव के आवास ‘रागिनी विला’ पर धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत छापेमारी की थी। इसी दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा की बरियातू शाखा में स्थित उनके लॉकर की भी जांच कर उसे जब्त किया गया था। बाद में जब्त डिजिटल उपकरणों और अन्य सामग्रियों के संरक्षण के लिए ईडी ने 19 सितंबर 2023 को रिटेंशन आदेश जारी किया था, जिसे अगले दिन एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी से मंजूरी मिल गई थी।

 

कौन हैं जगन देसाई?

जगन देसाई महाराष्ट्र की मार्सन इनोवेटिव सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े कारोबारी हैं। उनकी कंपनी का नाम झारखंड में शराब दुकानों के संचालन और मैनपावर उपलब्ध कराने से जुड़े ठेकों में सामने आया है। वर्ष 2025 में एसीबी ने भी जगन देसाई, कमल देसाई और शीतल देसाई को नोटिस जारी कर पूछताछ की थी।फिलहाल ईडी कथित शराब सिंडिकेट, अवैध बालू कारोबार, उत्पाद नीति और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े वित्तीय नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close