दारोगा घूस लेते गिरफ्तार: महिला से 40000 रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, थाने में ही ले रहे रिश्वत का पैसा, नोट गिनते ही जांच टीम ने पकड़ा

Sub-inspector arrested while taking bribe: Sub-inspector arrested while taking bribe of Rs 40000 from a woman, taking bribe money in the police station itself, investigation team caught him while counting the notes

ASI Arrest : घूस लेते दारोगा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि एक केस के एवज में दारोगा 40000 रुपये रिश्वत ले रहा था। शिकायत के बाद पहुंची जांच टीम ने दारोगा को पैसा लेते पकड़ लिया। मामला बिहार के कैमूर का है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक बिहार के कैमूर जिले में पुलिस कार्रवाई रोकने के लिए 40 हजार रुपये घूस लेते एक दारोगा को विजिलेंस ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को कैमूर जिला अंतर्गत भगवानपुर थाने में पदस्थापित एसआई राशिद कमाल व लकी आनंद को निगरानी की टीम में 40 हजार घूस लेते पकड़ लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुबह करीब 10.00 बजे निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम थाने पहुंची। परमालपुर गांव की रहनेवाली महिला चांदनी सिंह ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को शिकायत की थी कि एक मामले में गिरफ्तारी से बचाने के लिए दोनों 40 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिश्वतखोरी की सूचना पर पटना से आयी निगरानी की टीम ने दोनों को घूस की रकम के साथ पकड़ लिया। पकड़े गये दोनों एसआई लकी आनंद और राशिद कमाल जिले के भगवानपुर थाने में तैनात थे। भगवानपुर थाने में ही दोनों एसआई की गिरफ्तारी हुई। घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।

Related Articles

close