शहादत को सलाम : ASI सत्यवान को दी गयी अंतिम विदाई, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Salute to martyrdom: ASI Satyavan was given final farewell, Governor and Chief Minister paid tribute by offering wreath

ASI Satyvan kumar Singh : नक्सल विस्फोट शहीद ASI को आज अंतिम विदाई दी गयी। देर शाम राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के सेक्टर-2, धुर्वा स्थित 133वीं बटालियन सीआरपीएफ कैंप में शहीद एएसआई सत्यवान कुमार सिंह को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एएसआई के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया गया।

यहां देखें वीडियो 👇 👇 👇 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपनी श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ने शहीद के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जतायी। उन्होंने कहा कि यह राज्य और देश के लिए अत्यंत दुखद क्षण है। ईश्वर से प्रार्थना है कि शहीद की आत्मा को शांति मिले और परिवार को यह दु:ख सहने की शक्ति प्राप्त हो।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि शहीद सत्यवान कुमार सिंह, सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन में एएसआई पद पर तैनात थे। आज सुबह चाईबासा के झारखंड-ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान वे आईईडी विस्फोट की चपेट में आ गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए राउरकेला ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। शहीद की शहादत ने एक बार फिर नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों के संघर्ष को उजागर किया है।

 

राज्य सरकार ने शहीद के सम्मान में उचित राजकीय सम्मान देने की बात कही है। मौके पर सुरक्षा बलों के जवानों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

close