झारखंड में 50 हजार राशन कार्ड धारकों का नाम हटाया गया: जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Names of 50 thousand ration card holders were removed in Jharkhand: Know the reason behind this

झारखंड में अब 50 हजार राशन कार्डधारकों का नाम लिस्ट से हटा दिया गया है. दरअसल,  ये सभी मृत लाभुक थे जिनका अब राशन कार्ड की सूची से हटा दिया है.

बता दें कि केंद्र सरकार के निर्देश पर सत्यापन के बाद मृत लाभुकों के नाम राशन कार्ड से हटाने की प्रक्रिया जारी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश

गौरतलब है इससे पहले मई में केंद्र सरकार की ओर से झारखंड सरकार को 2 लाख 54 हजार 857 मृत लाभुकों की सूची सौंप कर सत्यापन के बाद इनका नाम हटाने का निर्देश दिया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सत्यापन के बाद हटाया गया लिस्ट से नाम

मृत लाभुकों की सूची की सत्यापन प्रक्रिया अब भी जारी है. अब तक झारखंड में लगभग 2 लाख मृत लाभुकों के नाम का सत्यापन नहीं हो पाया है. हालांकि केवल 50 हजार मृत लाभुकों का ही नाम सत्यापन के बाद हटाया जा सका है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची में 4500 लाभुकों का हटाया गया नाम

वहीं राजधानी रांची में मृत लाभुकों की संख्या 21,171 है. इसमें से अब तक 4500 लाभुकों का नाम राशन कार्ड से डिलीट किया गया है.

मृत लाभुकों के नाम से 10 लाख उठाया गया राशन!

बता दें कि गृहस्थ योजना के पात्र लाभुकों को 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति सदस्य हर महीने उपलब्ध कराया जाता है. इन्हें जनवरी 2023 से लाभुकों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है. अगर इस आंकड़े से गणना करें, तो अब भी 2 लाख मृत लाभुकों के नाम पर प्रतिमाह लगभग 10 लाख किलोग्राम राशन दिया जा चुका है.

Related Articles

close