शिक्षकों की खबर: “अब शिक्षकों के बाद ही अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगी सैलरी” ACS ने जारी किया निर्देश, मंगलवार तक सभी शिक्षकों को स्कूल होगा आवंटित, 15 मई तक …

Teachers' news: "Now officers and employees will get salary only after teachers" ACS issued instructions, schools will be allotted to all teachers by Tuesday, by May 15...

Teacher News : शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़ी एक अहम खबर आ रही है। अब शिक्षकों को वेतन के बाद ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों को वेतन जारी किया जायेगा। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने ये निर्देश दिया है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि जब तक शिक्षकों का वेतन जारी नहीं हो जाता, तब तक अधिकारियों को वेतन भुगतान नहीं किया जाएगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने यह आदेश उस शिकायत के बाद दिया है, जिसमें यह कहा जा रहा था कि नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन के नाम पर परेशान किया जाता है, उनके साथ दुर्व्यवहार और रिश्वतखोरी जैसी बातें भी सामने आती है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि TRE 3 अंतर्गत चयनित शिक्षकों को तीन चरणों में पोस्टिंग आर्डर निकालना जारी हो गया है। सभी शिक्षक 15 मई 2025 से पहले स्कूल जॉइन कर लेंगे, वहीं शिक्षकों का वेतन समय पर मिले इसलिए अब शिक्षकों के वेतन के बाद ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन दिया जाएगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपर मुख्य सचिव सिद्धार्थ ने कहा कि शनिवार को सबसे पहले 11 जिलों का पोस्टिंग आर्डर निकल चुका है, इसके बाद अब सोमवार को 11 जिलों का पोस्टिंग आर्डर निकलेगा और फिर मंगलवार को शेष जिलों का पोस्टिंग आर्डर जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि 15 मई तक सभी शिक्षकों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया जाएगा।

 

अपर मुख्य सचिव ने यह बातें शिक्षा की बात हर शनिवार कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि TRE वन और TRE 2 के अंतर्गत कार्यरत महिला शिक्षकों की दूरी आधारित स्थानांतरण प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू की जाएगी। इसकी जानकारी सभी शिक्षा कोष पोर्टल के माध्यम से दी जाएगी।

 

उन्होंने कहा कि एक शिक्षक ने उन्हें पत्र लिखकर अपनी वेदना बताई थी, इस पत्र में वेतन में देरी DEO, डीपीओ का दुर्व्यवहार और रिश्वतखोरी जैसे गंभीर मुद्दे उठाए गए थे। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि “मैंने इस पत्र को उन्होंने कई बार पढ़ा है और शिक्षकों के दर्द को पूरी तरह समझा है। इसके बाद ही उन्होंने निर्देश दिया है कि जब तक शिक्षकों का वेतन नहीं मिलेगा तब तक शिक्षा विभाग के कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जाएगा”

 

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर शिक्षकों को तंग करने या वेतन रोकने जैसी शिकायत आयी तो फिर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने आगे बताया कि हाल ही में ग्रीवेंस हैंडलिंग पोर्टल को इस शिक्षा को से जोड़ा गया है, जिसमें कुल 11 अवयव है इनमें भुगतान से लेकर, स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षकों की शिकायत और उपस्थिति की निगरानी तक की पूरी व्यवस्था ऑनलाइन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close