झारखंड के अफसरों का दर्द : न मिला प्रमोशन, न हुई वेतन बढ़ोतरी… कागजों में ही दे दिया प्रोन्नति..

रांची झारखंड सरकार का कमाल देखिए .. कागजों में दे दिया प्रमोशन, परंतु उसे धरातल पर उतरने नही दिया। ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी को कागजों में ही बना दिया जिला स्तरीय पदाधिकारी। परंतु आज भी वो अधिकारी पुराने पद पर ही काम कर रहे है। ये मामला झारखंड में पूरे 130 अधिकारी का है। इस बात को अधिकारी अंदर ही अंदर घुटन महसूस कर रहे हैं। परंतु अपनी शिकायत करें भी तो किससे करें।

क्या है मामला

मामला दरअसल प्रोन्नति का है। राज्य सेवा के अधिकारी पुराने बेसिक ग्रेड पर अपनी सेवा दे रहे हैं। जबकि इन अफसरों को जूनियर सिलेक्शन ग्रेड में प्रमोशन दे दिया गया है। प्रमोशन 10 जून 2022 को पत्र जारी कर दी गई। इन्हें दिसंबर 2020 में प्रमोशन दिया गया है। प्रमोशन मिलने के 8 माह बाद भी इनकी आज तक उस पद पर पोस्टिंग नहीं हुई।जबकि यह सारे लोग राज्य सेवा के थर्ड बैच के हैं।सारे अफसर प्रमोशन मिलने के बाद भी सीओ ,बीडीओ बनकर कार्य कर रहे हैं। इस सूची में करीब 130 अफसर है जिन्हें काफी सालों के बाद प्रमोशन कागजों पर दिया गया,परंतु धरातल पर लागू ही नहीं हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रमोशन के क्या हैं पैमाने

अफसरों की नियुक्ति सबसे पहले बेसिक ग्रेड में होती है। इसके बाद जूनियर सिलेक्शन ग्रेड के लिए प्रमोशन दिया जाता है। जूनियर सिलेक्शन के ग्रेड में एसडीओ डीसीएलआर, डीटीओ, डीएसओ जैसे पद होते हैं। इसके बाद एडीएम रैक का प्रमोशन मिलती है। जिन्हें एडीएम के अलावा उप सचिव और अपर समाहर्ता रैंक के अफसर होते हैं। इसका अफसरों को संयुक्त सचिव के पद पर प्रोन्नति मिलती है इसमें डीडीसी के अलावा विभाग के संयुक्त सचिव रैंक में भी प्रमोशन मिलती है।

प्रमोशन के बावजूद बेसिक पद पर कर रहे है कार्य

आपको बता दें इस प्रमोशन की सूची में कई अफसरों को एडीएम ग्रेड पर प्रमोशन दे दिया गया है। लेकिन आज भी वह जूनियर सिलेक्शन ग्रेड पर अपनी सेवा दे रहे हैं। इनका पद तो कागज पर बढ़ा दिया गया पर आज भी उसी पद पर काम कर रहे हैं। वेतन भी प्रमोशन के अनुरूप लागू नहीं किया गया। उनकी सूची में 40 से 45 अफसर है इनमें अधिकतर प्रथम बैच के पदाधिकारी शामिल है। यही नहीं कई अफसरों को एक से अधिक जिला का प्रभार सौंप दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close