जेल में बंद MLA को अलग कमरे में पत्नी से मुलाकात करानी जेल प्रशासन को पड़ी महंगी, जेल अधीक्षक सहित दो अधिकारी और 5 बंदी रक्षक सस्पेंड

जेल न्यूज। चित्रकूट के जेल अधीक्षक सहित कई जेल अधिकारी पर कारवाई की गई है। यूपी के दबंग एमएलए अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निकहत की एक कमरे में मुलाकात के बाद यूपी प्रशासन ने ये कारवाई की है। जेल अधीक्षक अशोक सागर और जेलर संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इसके साथ साथ डिप्टी जेलर पियूष पांडे और 5 बंदी रक्षक पर भी निलंबन की कारवाई की गई है।

रगौली थाने की कोतवाली कर्वी पुलिस चौकी के प्रभारी श्याम देव सिंह ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस एएसआई के मुताबिक, बांदा जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी मऊ सीट से विधायक हैं और चित्रकूट जेल में बंद हैं. मुखबिर ने सूचना दी कि अब्बास की पत्नी निकहत बानो अपने ड्राइवर नियाज के साथ पिछले कई दिनों से हर रोज लगभग 11 बजे सुबह में जेल आती हैं और 3-4 घंटे अंदर बिताकर वापस चली जाती हैं. मालुम हो की एमएलए अब्बास अंसारी यूपी के दबंग नेता मुख्तार अंसारी के पुत्र हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

FIR में जिक्र किया गया की, निकहत बानो को अब्बास अंसारी से मिलने के लिए कोई पर्ची और रोक-टोक की जरूरत नहीं रहती. जबकि अब्बास के खिलाफ अनेक गंभीर प्रकृति के मुकदमे कोर्ट में विचाराधीन चल रहे हैं. अब्बास चित्रकूट जेल में रहकर अपनी पत्नी के मोबाइल फोन से मुकदमे के गवाहों और अभियोजन से जुड़े अधिकारियों को डराते धमकाते हैं और पैसे की भी मांग करते हैं. वहीं, गुर्गे लोगों से रुपया वसूल कर अब्बास तक पहुंचाते हैं.

कहीं अब्बास को जेल से भगाने की प्लानिंग तो नहीं

अब्बास की पत्नी बेरोकटोक जेल में आने जाने और पति को सुविधाएं मुहैया कराने के एवज में जेल अधिकारी और कर्मचारियों को तमाम उपहार, पैसा और प्रलोभन देती हैं. यही नहीं, निकहत अपने ड्राइवर नियाज जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद से अब्बास को जेल से भगाने की योजना बना रही हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

औचक निरीक्षण में बैरक में नहीं मिला अब्बास

इस मामले की सूचना पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सादे कपड़ों में अचानक जेल का दौरा किया तो अब्बास अपनी बैरक में नहीं मिले. यही नहीं, कारागार अधीक्षक और कर्मचारियों ने डीएम और एसपी को सहयोग न करते हुए उनको भ्रमित किया.

कमरे में सिर्फ निकहत मिलीं

जब डीएम और एसपी ने जेल अधिकारियों ने सख्त लहजे में पूछताछ की तो एक जेलकर्मी ने बताया कि अब्बास अपनी पत्नी निकहत के साथ जेलर ऑफिस के पास वाले कमरे में हैं. वहीं, जब अफसरों ने कुछ दूर चलकर बंद कमरे को खुलवाया तो सिर्फ निकहत ही कमरे में मौजूद मिलीं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब्बास को कमरे से निकाल ले गया जेलकर्मी

वहां जेल के गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एसपी को बताया कि कुछ ही मिनट पहले जेलकर्मी जगमोहन ने अब्बास को उस कमरे से निकालकर दोबारा बैरक की ओर भेज दिया.

तलाशी में मिला ये सामान

निकहत बानो की तलाशी लेने पर 2 मोबाइल और सोने जैसी धातु की दो रिंग, 2 नोज पिन, दो कंगन, दो चेन, और नगद 21 हजार रुपए समेत 12 रियाल (विदेशी मुद्रा) बरामद हुए.

मोबाइल से डाटा डिलीट

महिला पुलिसकर्मियों ने निकहत से बरामद मोबाइल फोन को भी खोलने का कहा गया, तब तक उन्होंने कुछ डाटा डिलीट कर दिया. जब आरोपी महिला को ऐसा करने से रोका गया तो पुलिस को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई.

पासवर्ड भी गलत दिया

पुलिस ने जब अब्बास की पत्नी निकहत से जब उनके मोबाइल के पासवर्ड पूछे तो उसने गलत पासवर्ड बताए, जिससे फोन लॉक हो गया. ऐसा साक्ष्य मिटाने के आशय से किया गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला से दोनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं.

अब्बास की पत्नी निकहत गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में अब्बास अंसारी, निकहत बानो अंसारी, उनके ड्राइवर नियाज, जेल अधीक्षक अशोक सागर, जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर पीयूष पांडे और 5 बंदी रक्षकों को आईपीसी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की कई धाराओं में आरोपी बनाया है. साथ ही निकहत को जेल से गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. जेल डीजी आनंद कुमार ने जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर समेत 8 जेल कर्मचारियों को सस्पेंड भी कर दिया है.

Related Articles

close