मेट्रो रेल परियोजना के पहले कॉरीडोर का मार्ग तय… देखें कहां कहां बनेंगे स्टेशन …जल्द मिलेगी सौगात

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ी योजना में से एक मेट्रो रेल सेवा शुरू करने की है। जिसका काम तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से आज शुरुवाती रूट चार्ट की जानकारी दी गई।
दानापुर से खेमनीचक के बीच कुल दूरी 17.93km के लिए पहले चरण में मेट्रो रेल मार्ग को पूर्ण किया जा रहा है। जिसका काम काफी तेजी से किया जा रहा है। बिहार सरकार के नगर विकास एवम आवास विभाग द्वारा बनाए गए इस कॉरिडोर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद समीक्षा कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें…
इन स्थानों पर बनेंगे मेट्रो स्टेशन
दानापुर से शुरू होने वाले मेट्रो रेल परियोजना में सगुना मोड़,आर पी एस मोड़, पाटलिपुत्र,रूकनपुरा,राजा बाजार, पटना जू, विकास भवन, विद्युत भवन, पटना रेलवे स्टेशन, मीठापुर, राम कृष्णा नगर, जगनपुरा, खेमनीचक तक ये दूरी तय होगी।
ये खबर भी पढ़ें…










