झारखंड: शिक्षकों की लापरवाही से चली गयी स्कूली बच्चे की जान, मध्याह्न भोजन के दौरान एक्सीडेंट, अधिकारियों ने कहा, शिक्षक पर होगी कार्रवाई

Jharkhand: School child lost his life due to negligence of teachers, accident during mid-day meal, officials said, action will be taken against the teacher

School Student Accident : शिक्षक की लापरवाही से स्कूली बच्चे की जान चली गयी। मध्याह्न भोजन के दौरान स्कूली बच्चों को निगरानी नहीं करने रखने की वजह से बच्चा सड़क हादसे का शिकार हो गया। घटना में बच्चे की जान चली गयी। घटना झारखंड के सिसई थाना क्षेत्र के सकरौली गाँव का है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक 6 वर्षीय छात्र नवीन उरांव हर दिन की तरह स्कूल तो गया, लेकिन लौट नहीं पाया। सड़क हादसे में उसकी जान चली गयी। अब परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने शिक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक नव प्राथमिक विद्यालय सकरौली मे नवीन दूसरी कक्षा में पढ़ाई करता था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छह वर्षीय नवीन उराँव, उराँव टोली सकरौली का रहने वाला था। वो स्कूल गया था, दोपहर एक बजे मध्याह्न भोजन के बाद करीब दो बजे छात्र खेलते हुए, स्कूल के बाहर सड़क पर आ गया उसी दौरान एक पीकअप ने उसे टक्कर मार दी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे की जान मौके पर ही चली गयी। घटना के बाद बच्चे को तत्काल रेफरल अस्पताल लाया गया, जहाँ चिकित्सकों नें बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

 

शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में परिजनों ने शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं अधिकारियों ने भी शिक्षकों की इसे लापरवाही बताया है। अधिकारियों ने मामले में जिम्मेदार शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close