देवघर -दिल्ली की दूसरी विमान सेवा इस दिन होगी शुरू…जाने कब

The second flight service between Deoghar and Delhi will start on this day... know when

देवघर एयरपोर्ट पर रात्रि में भी विमान सेवा शुरू होने जा रही है. मार्च महीने यह सेवा शुरू कर दी जाएगी. ऐसे में अब दिल्ला –देवघर के बीच दो फ्लाइट हो जाएगी.

दरअसल, गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें बताया है कि पीएम मोदी की देन- देवघर एयरपोर्ट से 30 मार्च से दिल्ली के लिए शाम में भी हवाई जहाज की सुविधा मिलेगी. दिल्ली से यह विमान शाम 5.30 में उड़ान भरेगी और

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देवघर एयरपोर्ट पर शाम सात बजे लैंड करेगी. यही विमान देवघर से शाम 7.40 बजे चलकर लगभग 9.30 बजे रात्रि दिल्ली पहुंचेगी. आगे लिखा मोदी गारंटी, नागरिक उड्डयन मंत्री  राम मोहन नायडू का आभार जताया.  और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए इंडिगो को धन्यवाद किया.

बता दें कि यह दूसरी फ्लाइट भी इंडिगो की ही होगी. देवघर में महज 550 मीटर विजिबिलिटी में विमानों की लैंडिंग होगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके अलावे रन वे पर 900 मीटर तक कैट वन एप्रोच लाइट लगा दिया गया है. अभी पटना और रांची एयरपोर्ट के रन वे पर 900 मीटर कैट वन एप्रोच लाइटिंग नहीं है. वहां भी 420 मीटर तक ही कैट वन एप्रोच लाइट है. देवघर एयरपोर्ट तीन साल की यात्रा पूरा करने को है. देवघर एयरपोर्ट आधुनिक सुविधा से लैस हो गया है.

गौरतलब है कि देवघर एयरपोर्ट से फिलहाल, दिल्ली, बेंगलुरू और कोलकाता के लिए हर दिन सीधी फ्लाइट है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close