आसमान में छाए रहेंगे बादल, तापमान में होगी वृद्धि, जाए आनेवाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

रांची। राज्य में आगामी 24 से 48 घंटे के अंदर तापमान में बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इसके बाद आगामी चार दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 29 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। इस कारण रविवार से 29 नवंबर तक आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं है। 30 नवंबर व एक दिसंबर को सुबह में कोहरा या धुंध छाया रह सकता है। इसके बाद आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close