झारखंड- डीसी ऑफिस के बाहर हंगामा करने वाला जवान सस्पेंड, थाना प्रभारी के समझाने पर भी नहीं माना, अब ….

Jharkhand- Jawan who created ruckus outside DC office suspended, did not listen even after being explained by the station in-charge, now....

Police Suspend : डीसी आफिस के बाहर हंगामा करने वाले सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। जवान का नाम रंजीत कुमार है। मामला गिरिडीह समाहरणालय का है, जहां हंगामा करने वाले सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है। गिरिडीह जिला पुलिस बल का जवान रंजीत कुमार यादव गिरिडीह समाहरणालय परिसर में हंगामा करते हुए पाया गया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

थाना प्रभारी की रिपोर्ट पर एसपी ने इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर गिरिडीह समाहरणालय के अंदर उस वक्त उहापोह की स्थिति बन गयी, जब एक सिपाही हंगामा करने लगा। डीसी के कमरे के बाहर शोर मचा रहे जवान के संदर्भ में जैसे ही थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो को जानकारी हुई, तो वह समाहरणालय पहुंचे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जवान को समझने की कोशिश की गई लेकिन वो किसी तरह से भी मानने को तैयार नहीं था, जिसके बाद उसे पकड़कर पुलिस लाइन भिजवाया गया। इस मामले में इंस्पेक्टर ने एसपी को सूचना दी, जिसके बाद एसपी ने तत्काल जवान को सस्पेंड करने का आदेश दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close