बीबी की विदाई नहीं होने से नाराज दामाद ने सास को गोलियों से भूना, मां की भी कर चुका था हत्या

मोतिहारी 29 मई 2023। बीबी की विदाई नहीं करने पर नाराज दामाद ने सास की गोली मारकर हत्या कर दी। कांड के बाद आरोपी दामाद फरार हो गया। घटना बिहार के मोतिहारी की है। इससे पहले आरोपी दामाद ने अपनी मां की भी हत्या कर दी थी। इस मामले में अभी भी आरोपी फरार है। आरोपी दामाद का नाम छोटन है। दामाद ने सास को गोली मारने से पहले अपनी मां की भी हत्या की थी और तभी से फरार था।

जानकारी के मुताबिक छोटन दरभंगा के टाउन थाना के रतनोपट्टी का रहने वाला है। 29 मार्च 2018 को युवक ने अपनी मां मालती देवी की हत्या कर दी थी। टंकी में शव फेंक कर फरार हो गया था। 30 मार्च को महिला की लाश मिली थी।लड़के की बहन ने इस मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी तब से ही फरार है। हत्या के बाद से पत्नी राखी अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही थी। वह बार-बार ससुराल में जाकर पत्नी की विदाई की धमकी देता रहता था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वारदात के वक्त सास घर के बाहर खड़ी थी, तभी दामाद ने उसे गोली से छलनी कर दिया। सास को दो गोली मारी। गोली सीने और कंधे में लगी जिससे उनकी मौत हो गई। घटना कुंडवा चैनपुर थाना इलाके की है। आरोपी दामाद बार-बार ससुरालवालों को पत्नी की विदाई की धमकी दे रहा था। मृतक महिला का नाम गायत्री है।
उधर, मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि गायत्री का दामाद छोटन अपनी पत्नी की विदाई कराने आया था। इसी बात को लेकर उसकी सास से नोकझोंक हुई। छोटन को गुस्सा आया, उसने गायत्री को गोली मारी और फरार हो गया। घायल सास को ढाका रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close