“झारखंड के शिशुपाल के वध का समय आ गया है”, सांसद निशिकांत दुबे की इस ट्वीट ने मचा दी खलबली

गोड्डा । जिले के सांसद निशिकांत दुबे अपने बयानों के कारण खासे चर्चा में रहते हैं। खासकर हेमंत सोरेन के खिलाफ की गई टिप्पणी के मायने तो बिल्कुल अलग अंदाज में रहते हैं ।अभी हाल की एक ट्वीट जिसमें कहा गया है की कलियुग में झारखंड के शिशुपाल वध का समय आ गया है। निशिकांत दुबे का यह ट्वीट वायरल हो रहा है।

सांसद ये इशारा किस तरफ कर रहे हैं यह साफ नहीं है लेकिन चर्चा तेज है कि निशिकांत दुबे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तरफ संकेत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आज ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे और हाईकोर्ट का रुख किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह पहली बार नहीं है जब निशिकांत दुबे ने कोई ट्वीट कर इशारों में निशाना साधा है। मुख्यमंत्री पर निशिकांत कई बार पहले भी टिप्पणी कर चुके हैं। ईडी की पूछताछ और कार्रवाई के मामले में निशिकांत ट्वीट करते रहे हैं। अंदर पूछताछ में क्या हुआ। आगे क्या कार्रवाई होगी इसे लेकर भी निशिकांत ट्वीट करते रहे हैं और कई बार उनकी ट्वीट भी सही साबित हुई है।

उनके ट्वीट से अंदाजा लगाया जा रहा है की शायद ईडी के इतने बार के समन के बावजूद भी सीएम पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे हैं। सीएम भले समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के बाद अब हाईकोर्ट पहुंचे हों लेकिन अब ईडी कड़ी कार्रवाई का मन बना रही है। उन्होंने कहा, निशिकांत जी ने इशारों में यह संकेत दिया है कि ईडी अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

JMM ने की तीखी आलोचना

इस ट्वीट को लेकर जेएमएम ने भी स्पष्ट टिप्पणी नहीं की। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, इनकी भाषा इतनी खराब हो गयी है कि इस पर टिप्पणी करना बेकार है। सांसद हैं कम से कम भाषा की मर्यादा तो उन्हें रखनी चाहिए। अगर निशिकांत दुबे कुछ कहना चाहते हैं, तो इशारों में क्यों कह रहे हैं साफ- साफ कहें कि वह कहना क्या चाहते हैं।

निशिकांत दुबे के इस ट्वीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ताओं ने भी किसी भी तरह की टिप्पणी से इनकार करते हुए कहा कि मामला हमारी पार्टी का नहीं है सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया है। अब इस ट्वीट के मायने क्या हैं। उनका इशारा किस तरफ है यह तो वही बता सकते हैं। इस मामले में निशिकांत दुबे किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं करना चाहते।

Related Articles

close