देवघर से जल चढ़ाकर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौत, उधर पलामू में दो छात्रों को ट्रक ने कुचला

हजारीबाग/पलामू : झारखंड के हजारीबाग और पलामू में भीषण हादसा हुआ। हजारीबाग में कार दुर्घटना में 2 सगे भाइयों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। घायलों को रिम्स (रांची) में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय संतोष केसरी और 40 वर्षीय दीपक केसरी के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक कार सवार देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम से दर्शन-पूजा के बाद वापस लौट रहे थे। बगोदार में घड़ी मोड़ के पास उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई। घटनास्थल पर ही दोनों भाइयों की मौत हो गई। बगोदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुंचाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दूसरी घटना पलामू जिले के नावा बाजार थाने के तुकबेरा बाना बाजार के समीप गुरुवार की सुबह में स्कूल जा रहे 2 छात्रों को ट्रक ने रौंद दिया। नेशनल हाइवे-139 पर ट्रक की चपेट में आने से दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसमें एक की मौत इलाज के दौरान हो गयी है वहीं दूसरा गम्भीर रूप से घायल है।

घायल छात्र प्रत्युष कुमार का इलाज मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में चल रहा है। ट्रक औरंगाबाद से मेदिनीनगर की ओर जा रहा था। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर भाग निकला है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close