हेडमास्टर को मिड डे मील का सेव घर ले जाते ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा….बीच सड़क पर जमकर कर दी फजीहत…वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

जमुई । मिड डे मिल में बच्चों को बांटने के लिए लाया सेव घर ले जा रहे हेडमास्टर को ग्रामीणों ने बीच सड़क पर पकड़ लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने मास्साब की जमकर फजीहत की। घटना बिहार के जमुई का है जहां लक्ष्मीपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में हेडमास्टर संतोष कुमार सिंह स्कूल का सेव घर ले जाने के दौरान रंगे हाथों पकड़ा गये। ग्रामीणों ने सेव चुराने का आरोप लगाते हुए उनकी तलाशी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

वीडियो में मास्टर का कहना है कि सेव महंगा है, इसलिए बचे हुए सेव को वो लौटाने जा रहे हैं। इधर, ग्रामीणों का आरोप था कि स्कूल आने वाले बच्चों को आधा ही सेव दिया गया। और बाकी बचे सेव को अपने घर ले जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय के हेडमास्टर संतोष कुमार सिंह अपने सहयोगी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ग्रामीणों ने हेड मास्टर को घेर लिया और उनके बैग की तलाशी ली। इस दौरान उनके बैग से कई किलो सेव मिला। जिसके बाद ग्रामीणों ने हेड मास्टर पर सेव का चोरी का आरोप लगाते हुए, सड़क पर खूब फजीहत की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हेड मास्टर का कहना है कि बच्चों को खिलाने के लिए सेव स्कूल लाया गया था, जो बच गया है और उसे वापस लौटाने जा रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के लिए सेव आया था लेकिन बच्चों को सिर्फ आधा ही सेव दिया गया और बाकी बचे सेव को हेड मास्टर अपने घर ले जा रहे हैं। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि बच्चों को नियम के मुताबिक पूराव सेव दिया जाना था, लेकिन बच्चों को सिर्फ और सिर्फ आधा सेव ही दिया गया। वायरल वीडियो में बैग से सेव निकालकर ग्रामीण दिखाते भी नजर आ सरे हैं।

वहीं हेड मास्टर ग्रामीणों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। हेड मास्टर का कहना है कि सेव 200 रूपये किले हैं। इसकी वजह से ही बच्चों को अंडा के बदले आधा-आधा से खिलाया गया। जो सेव बच गया है, उसे दुकानदार को लौटाने जा रहा हूं। सेव को लेकर सड़क पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। इस दौरान कई लोगों ने वीडियो बनाया यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close