झारखंड में आज मौसम का हाल: IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट, 31 मई तक कई जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

Weather condition in Jharkhand today: IMD issued rain alert, heavy rain will occur in many districts till May 31

रांची : झारखंड में प्री-मानसून गतिविधियों के तहत मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में 31 मई तक मूसलधार बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, बोकारो, देवघर, गिरिडीह, चतरा, जामताड़ा, रांची, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में 40 से 50 मिमी तक बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इन क्षेत्रों में वज्रपात भी हो सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

31 मई तक आंधी-बारिश की संभावना

रांची मौसम केंद्र के अनुसार, राज्यभर में 31 मई तक तेज हवाओं, बारिश और गर्जन की संभावना बनी रहेगी। कोल्हान क्षेत्र में हवा की गति सामान्य से अधिक हो सकती है, जिसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

तापमान का हाल

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान में गिरावट आई है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close