मायके जाने की जिद कर रही थी पत्नी, झगड़े के बाद पति ने लगा ली फांसी, पत्नी भी फंदे पर झूली, लेकिन….

कौशांबी। मायके जाने की जिद को लेकर पति-पत्नी में जमकर लड़ाई हो गयी। लड़ाई के बाद पति ने जहां फांसी लगाकर जान दे दी, तो वहीं पत्नी भी फांसी पर झूल गयी। हालांकि इसी बीच पहुंची पुलिस की नजर महिला पर पड़ी, तो महिला को रस्सी काटकर बचा लिया गया, लेकिन पति की जान चली गयी। दिल दहलाने वाली घटना यूपी के कौशांबी की है। दरअसल भाई दूज पर मायके जाने की जिद को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था।

झगड़ा इतना बढ़ा कि पति ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। इसके बाद भी पत्नी भी गुस्से में आकर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने महिला को रस्सी काटकर बचा लिया। पुलिस ने आनन-फानन पति को अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बा की है, जहां 30 वर्षीय दीपक केसरवानी की मोबाइल की दुकान है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दीपक का विवाह एमपी की रहने वाली शुभांगी के साथ 5 साल पहले हुआ था। शुभांगी अपने मायके जाना चाहती थी, लेकिन पति ने जाने से मना कर दिया। जिसके बाद दोनो के बीच झगड़ा हो गया. विवाद होने के बाद भी शुभांगी कपड़ा पैक कर मायके के लिए निकलने लगी।

इस बात से गुस्से में आकर दीपक कमरा बंद कर फांसी के फंदे से झूल गया। पति को फांसी के फंदे से झूलता देख पत्नी ने भी फांसी लगाकर जान देने को कोशिश की, लेकिन तब तक सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई थी। उसने शुभांगी को फंदे से नीचे उतार लिया जिससे उसकी जान बच गई। लेकिन दीपक को मृत घोषित कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close