झारखंड के पलामू जिले में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा मां दुर्गा का मंदिर, इस दिन होगा भूमि पूजन

The world's tallest Maa Durga temple will be built in Jharkhand's Palamu district, Bhoomi Pujan will be done on this day

पलामू के हुसैनाबाद अनुमंडल के चर्चित बराही धाम में दुनिया का सबसे ऊंचा दुर्गा मंदिर बनने वाला है. 14 मई को मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन अनुष्ठान किया जाएगा. इसकी तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है. मंदिर बनाने के लिए करीब 5 एकड़ से अधिक जमीन का अधिग्रहण किया गया है.

551 फीट ऊंचा बनेगा मां का मंदिर

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के अनुसार, बराही धाम में 551 फीट ऊंचा मां दुर्गा का मंदिर और 151 फीट ऊंचा नवग्रह मंदिर का निर्माण किया जाएगा.

मालूम हो कि इस मंदिर का निर्माण कार्य शिवांशा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कराया जा रहा है. बराही धाम परिसर में पहले से  105 फिट के दक्षिणमुखी हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जमीन के नीचे मिली थी मां दुर्गा की प्रतिमा

बता दें कि हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा और प्रतिमा लोकार्पण के लिए परिसर में महायज्ञ किया जा रहा था. इसी  दौरान जमीन के नीचे से मां दुर्गा की प्रतिमा मिली जिसके बाद इस जगह पर भव्य दुर्गा मंदिर बनाने का फैसला लिया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड समेत इन राज्यों से आते हैं श्रद्धालु

गौरतलब है कि बराही धाम में स्थापित दक्षिणमुखी हनुमानजी के दर्शन के लिए हर रोज श्रद्धालुओँ की भारी भीड़ उमड़ती है. हनुमान जी के दर्शन के लिए न केवल झारखंड बल्कि बिहार, छत्तीसगढ़,उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदश जैसे अलग- अलग राज्यों से भी श्रद्धालु बराही धाम पहुंचते है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close