झारखंड के 3500 स्कूलों में नहीं है किचन, केंद्र सरकार ने दे दिया अल्टीमेटम, रसोई बनवायें नहीं तो…

रांची। प्रदेश के 3500 से ज्यादा स्कूलों में रसोई रूम नहीं है। केंद्र ने इसके लिए पैसा भी आवंटित किया था, लेकिन उन पैसों का इस्तेमाल कर किचन नहीं बनाया जा सका। केंद्र ने इस मामले में राज्य सरकार का ध्यान आकृ,ट कराते हुए किचन तैयार करने के निर्देश दिये हैं। केंद्र सरकार ने कहा है कि अगर जल्द निर्माण कार्य नहीं किया गया तो आवंटित राशि को ब्याज सहित सरेंडर करना होगा।

जानकारी के मुताबिक केंद्र ने झारखंड के लिए कुल 40845.44 लाख रुपये आवंटित किए गए। इनमें से 82 प्रतिशत स्कूलों अर्थात 32,070 स्कूलों में किचेन कम स्टोर का निर्माण पूरा हो चुका है। लेकिन बाद में निर्माण लागत बढ़ने से शेष स्कूलों में किचेन कम स्टोर के निर्माण कार्य को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। सरकारी स्कूलों में केंद्र ने 2006-07 से लेकर 2011-12 तक कुल 39,001 स्कूलों में किचन के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिछले साल राज्य सरकार ने जून में 3,431 स्कूलों के किचेन के निर्माण की राशि केंद्र को वापस लौटा दी थी। केंद्र को कुल 47.54 करोड़ रुपये की राशि सरेंडर हुई, जिसमें 1.71 करोड़ रुपये ब्याज की राशि भी शामिल है। 3,500 स्कूलों में अभी भी किचेन कम स्टोर का निर्माण नहीं हो सका है। केंद्र सरकार के कड़े रूख के बाद अब जल्द से जल्द स्कूलों में किचन का निर्माण कराना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close