अतिक्रमण हटाने के विरोध में मचा भारी बबाल : दुकानदार ने खुद को लगाई आग… हालत गंभीर, तीन अन्य झुलसे

पटना। सिटी इलाके में अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में एक हार्डवेयर दुकानदार ने खुद को आग लगा ली।

पटना सिटी में गुरुवार की दोपहर अतिक्रमण हटाने को लेकर बड़ा हंगामा हो गया। गुलजारबाग स्टेशन के पास स्थित मेहंदीगंज रेलवे गुमटी के पास रेलवे पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक दुकानदार ने खुद को आग लगा ली। उसे बचाने के क्रम में 3 अन्य लोग भी झुलस गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खुद को आग लगानेवाला दुकानदार 90% तक जल गया है। उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। बाकी लोग खतरे से बाहर हैं। पटना में ही उनका इलाज चल रहा है।

इधर लोगों ने अतिक्रमण हटाने आए रेलवे पुलिस को खदेड़ दिया। गुस्साए दुकानदारों ने जेसीबी और रेलवे पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close