आज नहीं होगा सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, जानिये अब कहां, कब और कितने बजे होगा मंत्रियों का शपथ ग्रहण…

रांची। चंपई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार आज नहीं होगा। पहले ये तय हो गया था कि 8 फरवरी को मंत्रिमंडल में 8 से 9 मंत्रियों का शपथ हो सकता है, लेकिन अब ये 16 फरवरी को होगा। हालांकि चंपई सोरेन के कैबिनेट का विस्तार क्यों टाला गया है, इसकी जानकारी नहीं सामने आयी है।

लेकिन ये जरूर दावा हो रहा है कि 8 फरवरी के बजाय अब 16 फरवरी को कैबिनेट का विस्तार और शपथ ग्रहण समारोह होगा। जानकारी के मुताबिक राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के अनुरोध पर 8 फरवरी को निर्धारित मंत्रिपरिषद के सदस्यों के पद और शपथ अनुष्ठान को स्थगित कर दिया है। मुख्यमंत्री के आग्रह पर अब यह पद-शपथ अनुष्ठान 16 फरवरी को अपराह्न 3 बजे होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभी तक की सूचना के मुताबिक रांची स्थित झारखंड राजभवन के बिरसा मंडप में शपथ ग्रहण के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगाष। चंपई सोरेन ने 2 फरवरी को दो मंत्री आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता के साथ शपथ ली थी। अब 16 फरवरी को मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन राज्य के उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close