मंगलवार को भी हाईकोर्ट में नहीं होंगे न्यायिक कार्य, आयोजित होंगे फूल कोर्ट रेफरेंस कार्यक्रम

रांची । झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार यानी 26 सितंबर को सुबह 11:00 बजे हाई कोर्ट के जस्टिस केपी देव के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस का आयोजन किया गया है. कोर्ट नंबर वन में फुल कोर्ट रेफरेंस का आयोजन होगा. इसके बाद हाई कोर्ट में न्यायिक कार्य स्थगित हो जाएंगे.

हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने बताया कि मंगलवार की सुबह 10:30 बजे निर्धारित समय में कोर्ट की कार्यवाही शुरू होगी. इसके बाद जस्टिस केपी देव के निधन पर फुल कोर्ट रेफरेंस होगा, जिसके बाद न्यायिक कार्य स्थगित किए जाएंगे. मालूम हो कि बीते शुक्रवार 22 सितंबर को जस्टिस कैलाश प्रसाद देव का रांची के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close