झारखंड के ये 25 स्कूल होंगे बंद, शिक्षा सचिव ने जारी किया आदेश, जानें क्यों

रांची : झारखंड में एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली (यूडायस प्लस) में आंकड़े संकलित नहीं करनेवाले निजी स्कूल बंद होंगे। केंद्र के निर्देश पर राज्य के शिक्षा सचिव के. रवि कुमार ने इसे लेकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश दिया है। इसे लेकर उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है।

उन्होंने डीईओ और डीएसई को निर्देश दिया है कि राज्य के सभी स्कूल 20 जून तक यू-डायस प्लस आंकड़े अपलोड करें। इसके बाद ऐसा न करने वा स्कूलों को केंद्र के आदेश के अनुरूप बंद कर दें। गौरतलब है कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग पहले भी स्कूलों को आंकड़े अपलोड करने का नि दिया था, लेकिन कई स्कूलों ने ऐसा नहीं किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) और जिला शिक्षा अधीक्षकों (डीएसई) को गुरुवार को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। गुमला में सबसे ज्यादा 19 स्कूलों को बंद करने का आदेश है। वहीं कोडरमा व रामगढ़ में 2-2 और खूंटी व धनबाद में 1-1 स्कूल बंद होंगे।

25 स्कूल होंगे बंद

इधर, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 25 निजी स्कूलों को चिह्नित करते हुए उन्हें बंद करने के निर्देश राज्य सरकार को दिये हैं। देखें लिस्ट…

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन स्कूलों को बंद करने का दिया आदेश

गुमला

अल्बर्ट एक्का गोस्नर हाईस्कूल, अमगांव, सरस्वती शिशु मंदिर, टेंगरिया, पालकोट, सरस्वती शिशु मंदिर, हाफु, कामडारा {कार्तिक उरांव पब्लिक स्कूल, फोरी, शहीद बख्तर साय शिशु निकेतन रैनियार बाल मंदिर, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, कोटेंगसरा, सरस्वती शिशु मंदिर, कलिगा, शिशु मंदिर, नेवाटोली, संत माइकल पब्लिक स्कूल, तर्री, जानकी भगत स्कूल, करौंदी ज्ञानदीप सर्वोदय स्कूल, फुलवार टोली, गुड सेफर्ड स्कूल, फुलवारी टोली, स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल, कुम्हरिया, आदित्य सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, नाथपुर, इंग्लिश मीडियम स्कूल, सरांगो, घाघरा सरस्वती शिशु बाल निकेतन, केदली, घाघरा, डॉ. भुवनेश्वर अनुज हाई स्कूल, खंभिया, घाघरा {सुकरू भगत चिल्ड्रेन एकेडमी, बरवाटोली, घाघरा ।

कोडरमा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जेएसवीएम स्कूल, चेहल, जयनगर, शारदा स्कूल,

महुआटांड़ ।

रामगढ़

उत्तम पब्लिक स्कूल, बगराई, दुलमी, शारदानंद हाई

स्कूल, मांडू।

धनबाद

ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया, धनबाद

खूंटी

शरोन मेमोरियल पब्लिक स्कूल, रनिया, खूंटी

Related Articles

close