Maruti Nexa की इन गाड़ियों पर जबरदस्त डिस्काउंट मिल रहा… जून में कंपनी अपने ग्राहकों को दे रही है ये लाभ.. देखिये ..

नयी दिल्ली। अगर आप कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये वक्त आपके लिए बहुत परफेक्ट है। मारूति-सुजुकी ने अपनी नेक्सा (NEXA) रेंज में काफी डिस्काउंट आफर पेश किया है। जून महीने में मारूति की कुछ गाड़ियों पर 37 हजार तक की छूट मिल रही है। ऐसे में अगर इस माह कार खरीदते हैं तो आपको काफी फायदा मिल सकता है।

मारूति इंग्निश नेक्सा रेंज की सबसे किफायती कार है। क्रास ओवर हैचबैक मारूति इंग्निश इस महीने 23 हजार रूपये के डिस्काउंट पर मिलेगी। ये आफर केवल मैनुअल ट्रांसमिशन वैरिएंट पर उपलब्ध है। इसके अलावे कार पर चार हजार रूपये का कारपोरेट डिस्काउंट और 10 हजार का बोनस भी मिल रहा है। कुल 37 हजार के डिस्काउंट पर आप मारूति इग्निश ले जा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सियाज के एक्सचेंज पर आप बोनस का लाभ उठा सकते हैं। यहां कोई डिस्काउंट तो नहीं मिल रहा है, लेकिन इस कार पर एक्सचेंज आफर बहुत अच्छा है। अगर आप सियाज को एक्सचेंज करते हैं तो आपको 25 हजार रूपये का बोनस मिलेगा। इस कार पर जून में पांच हजार का कारपोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

एस क्रांस पर भी कैश डिसकाउंट का लाभ मिल रहा है जून महीने में खरीदी पर ग्राहकों को 12 हजार रूपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही इसके एक्सचेंच पर 25 हजार रूपये का बोनस है। इसके अलावे S-CROSS पर 5 हजार रूपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मारूति बलेनों पर अभी कंपनी ने कोई आफर नहीं मिल रहाहै। वहीं मारूति X L 6 में भी कोई आफर नहीं मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close