ये तो गजब हो गया !….बीच बाजार में पति का हाथ छुड़ाकर दुल्हन हो गयी प्रेमी संग फरार… सात दिन पहले ही हुई थी शादी….पति को बोली- चूड़ी खरीदवा दीजिये…और किया ऐसा कांड

मुंगेर। बीच बाजार में पति का हाथ छुड़ाकर पत्नी अपने प्रेमी संग फरार हो गयी। शादी के सातवें दिन फिल्म स्टाइल में नयी नवेली दुल्हनिया ने जो कारनामा किया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। नयी नवेली दुल्हन ने पति से बाजार ले जाने की जिद की… पति भी खुशी-खुशी पत्नी को बाजार लेकर पहुंचा, जहां पहले से ही दुल्हननिया का प्रेमी स्कार्पियों लेकर तैनात था। उधर प्रेमी ने स्कार्पियो से बैठे-बैठे सिग्नल दिया और इधर बीबी पति का हाथ छुड़ाकर स्कार्पियों पर बैठी और फुर्र हो गयी।

मामला मुंगेर का है, जहां के कोतवाली क्षेत्र के बेकापुर संतोषी माता गली पोद्दार कालोनी में ये पूरी घटना हुई। विवेक पोद्दार की शादी नौवागढ़ी की रहने वाली रामविला की बेटी मोनी के साथ हुई थी। 14 जून को विवेक और मोदी की शादी हुई ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंगलवार की शाम को मोनी ने पूरे प्लान के साथ पति को जिद कर बाजार ले जाने को कहा। दुल्हन ने कहा कि उसे चूड़ी लेनी है, । फिर, जैसे ही पति बाजार पहुंचा, वहां पहले से मौजूद प्रेमी अपनी प्रेमिका मोनी को लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद पति विवेक, अपनी मां और बहन को लेकर कोतवाली पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। पति का आरोप है कि 16 जून को रिसेप्शन के बाद 18 जून को पत्नी मायके गयी थी और फिर 21 जून को वापस ससुराल आयी थी। मंगलवार को चूड़ी खरीदने की बात कहकर वो बाजार ले जान को कहने लगी। दीनदयाल चौक पर अंजली चूड़ी घर जा ही रहे थे की। पत्नी मोनी ने झटके से उसका हाथ छुडाया और फिर स्कार्पियों में बैठकर चली गयी। शादी के सारा जेवहरात भी वो पहने हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उधर विवेक की मां ने कहा कि बहु पर बहुत विश्वास किया। शादी में हर तरह के दुल्हन का सत्कार किया, लेकिन क्या पता था वो ऐसी निकल जायेगी। अगर उसे प्रेमी के साथ ही भागना था तो फिर शादी क्यों की और और पति को क्यों बदनाम किया। अब इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close