शर्मनाक है ये! बुजुर्ग का सर मुड़वाकर, मुंह पर कालिख पोती, फिर चप्पल का माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया, FIR के बाद तीन गिरफ्तार

कोडरमा। कोडरमा से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आयी है। बुजुर्ग का सर मुड़ाकर. मुंह पर कालिख पोतने के बाद जूता का माला पहनाकर पूरे गांव भर में घुमाया गया। दबंगों की इस करतूत के बाद पुलिस ने आरोपियों में से 3 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के भादोडीह का है। इस मामले में पीड़ित व्यक्ति की बेटी ने तिलैया थाना में मामला दर्ज कराया है।
शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तिलैया थाना पुलिस ने 7 आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं बाकी आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग की बेटी को गांव के दबंग की बेटी परेशान करती थी। उसी बात को लेकर बुजुर्ग दबंग के घर गया था, जहां उसके पिता के साथ मारपीट की गई और अगले दिन इस तरह का अमानवीय व्यवहार किया गया।
जानकारी के मुताबिक पीड़त बुजुर्ग पेशे से दर्जी है। भादोडीह मोहल्ले के मोहम्मद मुस्ताक सिद्धकी, मोहम्मद इश्तियाक सिद्दीकी, मोहम्मद अशफाक सिद्दीकी, मोहम्मद अरबाज सिद्दीकी, मोहम्मद शाहबाज सिद्धकी, अब्दुल्लाह सिद्धीकी और मोहम्मद रवानी ने इस घटना को अंजाम दिया है। जिन्होंने सुबह-सुबह उनके मुंह पर कालिख पोत कर, सिर मुंडवा कर, जूते-चप्पल की माला पहनाकर उन्हें सरेआम बेइज्जत कर मोहल्ले में घुमाया और इसका वीडियो भी वायरल कर दिया। पुलिस अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।











