रुला देगी ये खबर: ‘8 लाख दिए, 3 लाख और मांग रहे थे’ दहेज के लिए गला घोंटकर विवाहिता को मारा, दारोगा की स्कॉर्पियो से मायके के दरवाजे पर फेंका शव

This news will bring you to tears: 'They were given 8 lakh rupees, but were demanding 3 lakh more.' A married woman was strangled to death for dowry, and her body was dumped at her parents' doorstep using a police officer's Scorpio car.

Crime News : दहेज के नाम पर हैवानियत की इंतहा की खबर है। नवविवाहिता सरिता प्रकाश की पहले हत्या की गयी और फिर दारोगा की गाड़ी से शव को उसके घर के बाहर फेंक दिया गया।

अब गाड़ी से शव फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रहा है। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने गला दबाकर उनकी हत्या की और शव को स्कॉर्पियो से उनके मायके के सामने फेंक दिया। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों का आरोप है कि सरिता को उसके ससुराल वालों ने गला दबाकर मार दिया और शव को उनके मायके सारण जिले के हरिहरनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत चिड़िया बाजार में स्कॉर्पियो से फेंक दिया।

सरिता के पिता जयप्रकाश महतो ने बताया कि शादी में उन्होंने अपनी सामर्थ्य अनुसार दहेज दिया था और जमीन रजिस्ट्री के नाम पर आठ लाख रुपये भी सौंपे थे। इसके बावजूद दामाद सत्येंद्र कुमार और ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त तीन लाख रुपये की मांग की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मांग पूरी न होने पर प्रताड़ना बढ़ गई और कथित रूप से उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि एक काले रंग की स्कॉर्पियो कार में बैठे लोग शव को वाहन से बाहर फेंकते हुए फरार हो रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस की तफ्तीश तेज कर दी गई।

घटना के खुलासे में मदद मिली सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से। फुटेज में देखा गया कि आधी रात के बाद स्कॉर्पियो कार में सवार कुछ लोग शव को सरिता के मायके के दरवाजे पर फेंककर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम में मौत का कारण गला दबाना पाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सूत्रों के अनुसार, स्कॉर्पियो मुजफ्फरपुर जिले में पानापुर ओपी में तैनात एसआई संतोष रजक से संबंधित बताई जा रही है, जो कथित रूप से ससुराल पक्ष से जुड़े हैं। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर हरिहरनाथ थाना लाकर फॉरेंसिक जांच कराई।

पुलिस ने घटना में पति सत्येंद्र कुमार, सास दुलारी देवी, भैसूर जीतन सिंह, पड़ोसी रीना देवी और अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं और उनके फोन बंद हैं। सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है। घटना दहेज उत्पीड़न और हत्या का मामला प्रतीत होता है। वायरल वीडियो, कॉल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक जल्द पहुंचने की कोशिश की जा रही है। परिजनों को न्याय दिलाने और दोषियों को कानून के कटघरे में लाने के लिए पुलिस पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।

Related Articles

close