बिहार के इस दबंग विधायक की जायेगी विधायकी ?…. घर पर मिला था हथियारों का जखीरा…कोर्ट ने पाया दोषी..

पटना । बिहार के एक दबंग विधायक की विधायकी खतरे में है। मोकामा विधानसभा के विधायक अनंत सिंह को विधानसभा सीट छोड़नी पड़ सकती है। दरअसल कोर्ट ने विधायक के पुश्तैना घर से बरामद AK 47, 26 गोली, 2 हैंड ग्रेनेट बरामदगी के मामले में दोषी पाया है। 21 जून को अनंत सिंह के खिलाफ कोर्ट सजा का ऐलान करेगा।

कानून के जानकारी मानते हैं कि विधायक अनंत सिंह को कम से कम 7 साल या उससे ज्यादा वक्त की सजा हो सकती है। ऐसी स्थिति में अनंत सिंह को अपनी कुर्सी छोड़नी होगी। नियम है कि अगर किसी को 2 साल से अधिक की सजा होती है तो उसकी विधायकी छिन जाती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि 16 अगस्त 2019 को छापेमारी के दौरान अनंत सिंह के बाढ स्थित पुश्तैनी घर से हथियारों का जखीरा मिला था। इस मामले में बाढ़ थाने में एफआईआर दर्ज किया गया था। इस मामले में सुनवाई को दौरान पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य मिले, जो कोर्ट में पेश किये गये। कोर्ट ने सबूतों को दलील के आधार पर अनंत सिंह को दोषी पाया है।

जिस वक्त ये छापेमदारी हुई थी, उस वक्त भी अनंत सिंह विधायक थे। वो मोकामा से निर्दलीय विधायक थे। ये कार्रवाई एएसपी लिपि सिंह ने किया था। उस वक्त डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय थे। पुलिस ने जब अनंत सिंह को पकड़ना चाहा तो वो पटना छोड़कर फरार हो गये, जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की, तो उन्होंने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close