अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला यात्रियों के लिए दिल्ली मेट्रो का खास तोहफा! मिलेगा ये खास अवसर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने महिला यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 को मनाने के लिए एक दिलचस्प और अनूठा कार्यक्रम की घोषणा की है. इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए, DMRC ने सुडोकू प्रतियोगिता और “ऑन-द-स्पॉट पेबल आर्ट” (कंकड़ कला) जैसे रोमांचक कार्यक्रमों का आयोजन किया है.

DMRC के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि ये कार्यक्रम 28 फरवरी, 3 मार्च और 4 मार्च 2025 को तीन प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर होंगे: राजीव चौक, विश्वविद्यालय और दिल्ली हाट-आईएनए. प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक चलेगी और सभी महिला यात्री इसमें भाग ले सकती हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस :बेहतरीन पेबल आर्ट कृतियों का किया जाएगा प्रदर्शन

दिल्ली मेट्रो के विभिन्न स्टेशनों पर प्रतियोगिता में चुनी गई सर्वश्रेष्ठ पेबल आर्ट कृतियाँ दिखाई देंगी. इसके अतिरिक्त, 28 फरवरी से 4 मार्च 2025 तक दिल्ली मेट्रो का आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” (@OfficialDMRC) पर दैनिक ऑनलाइन क्विज चलाया जाएगा. हर दिन सही उत्तर देने वाली पहली महिला प्रतिभागी को पुरस्कार मिलेगा.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस :विजेताओं की घोषणा और पुरस्कार

सुडोकू प्रतियोगिता और ऑनलाइन क्विज के विजेताओं को बुधवार, 5 मार्च 2025 को दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा. सभी विजेताओं को प्रशंसा पत्र और दिलचस्प पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस :महिला यात्रियों के लिए दिल्ली मेट्रो की प्रतिबद्धता

दयाल ने कहा दिल्ली मेट्रो में महिलाएं एक महत्वपूर्ण वर्ग हैं और उनकी सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी जाती है. “महिला यात्रियों की यात्रा को और अधिक रोचक बनाने के लिए इस विशेष आयोजन की योजना बनाई गई है. यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि महिला यात्रियों के लिए अपनी रचनात्मकता दिखाने और अपनी क्षमताओं को पहचानने का एक अवसर भी है,” DMRC इस खास आयोजन के जरिए महिला यात्रियों को सुरक्षित यात्रा और एक दिलचस्प और यादगार अनुभव देना चाहता है. यदि आप भी दिल्ली मेट्रो की महिला यात्री हैं, तो इस अनोखे अवसर को न चूकें और इस विशिष्ट आयोजन में शामिल हो जाएँ!

झारखंड बर्खास्त ब्रेकिंग: 251 कर्मचारियों को बर्खास्त करने का आदेश जारी, कर्मचारियों में मचा हड़कंप, कोर्ट की शरण में फिर जाने की तैयारी…

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close