चाईबासा में 5-5 किलो के तीन जिंदा IED बरामद, सुरक्षाबलों ने बम को किया डिफ्यूज; सर्च ऑपरेशन जारी

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के घनघोर कोल्हान जंगल में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने शनिवार को 5-5 किलोग्राम के तीन आइईडी बरामद किए हैं। ये आइईडी जंगली रास्ते में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने पूर्व में लगाये थे।

सुरक्षाबलों ने इन आइईडी को बरामद करने के उपरांत बम निरोधक दस्ते की मदद से मौके पर ही नष्ट कर दिया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, चमन, कांडे होनहागा, सागेन अंगरिया, अजय महतो व अश्विन अपने दस्ते के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन्हे पकड़ने के लिए चाईबासा पुलिस, कोबरा की 209, 203, 205 बटालियन, झारखंड जगुआर व सीआरपीएफ की 60, 197, 157, 174, 193, 134 व 26 बटालियन की संयुक्त टीमों का एक अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के दौरान शनिवार को मुफस्सिल व टोंटो थानांतर्गत ग्राम चिड़ियाबेड़ा एवं पाटातोरब के समीप जंगली, पहाड़ी रास्ते में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये तीन आइईडी को बरामद कर विनिष्ट किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close