VIDEO:आत्महत्या की प्रवृति रोकने के लिए पुलिस जवानों का सामूहिक डांस वीडियो हुआ वायरल.. पुलिस महकमे में जमकर ही रही तारीफ…एसपी अमित रेनू ने की अपील.

गिरिडीह 24 घंटे के अंदर झारखंड पुलिस के दो पुलिसकर्मी द्वारा की गई आत्महत्या पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है। झारखंड पुलिस में बढ़ रहे आत्महत्या की प्रवृति से पुलिस मुख्यालय को भी चिंता में डाल दिया है। आत्महत्या की प्रवृत्ति अधिकारी से लेकर पुलिसकर्मियों में रोकने के लिए पुलिस मुख्यालय ने नया अभियान चलाया है।

डांस करते गिरीडीह पुलिस कर्मी

मालूम हो कि 1 सप्ताह पहले झारखंड पुलिस के दो पुलिसकर्मियों द्वारा आत्महत्या कर ली गई थी। पहली घटना लोहरदगा जिले की थी और दूसरी घटना देवघर जिले की। इस हत्या के प्रयास को रोकने के लिए गिरिडीह पुलिस के एसआई (SI) विशाल ठाकुर ने जवानों के साथ सामूहिक डांस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करते हुए पुलिसकर्मियों को डांस के जरिए ड्यूटी को मनोरंजन के रूप में लेने की अपील कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिसकर्मियों का डांस वीडियो

वायरल वीडियो में एसआई विशाल ठाकुर पुलिस जवानों के साथ डांस करते हुए वहां मौजूद डीएसपी (DSP) संजय राणा को सलामी दे रहे हैं।डांस के सहारे सारे पुलिसकर्मी को यह संदेश भी दे रहे हैं कि आत्महत्या किसी समस्या का समाधान नहीं। ड्यूटी को हर पुलिस अगर चुनौती और मनोरंजन के रूप में लें तो निश्चित तौर पर किसी पुलिसकर्मी को ड्यूटी करने में कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही तनाव से दूर रहेंगे। गिरिडीह जिला पुलिस का यह वीडियो पूरे पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है,और खूब वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरिडीह एसपी अमित रेनू ने की अपील

गिरिडीह की पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने सभी पुलिसकर्मी और अधिकारी से आत्महत्या न करने की अपील की और कहा की आप समस्याओं से लड़े,आपकी जीत निश्चित होगी। आत्महत्या जैसे घातक कदम न उठाएं।

Related Articles

close