झारखंड में फिर बारिश : आज और कल फिर होगी आंधी-तूफान के साथ बारिश, देखिये कहां-कहां होगी बारिश, बिजली गिरने की भी आशंका

रांची। आंधी-तूफान अभी झारखंड का पीछा छोड़ता नहीं दिख रहा है। झारखंड में आज और कल फिर से बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। 30 और 31 मई को गरज चमक के साथ बारिश होगी। इसे लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती समीकरणों के कारण मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना भी जताई है।

अभी आसमान में 30 से 50 फीसदी तक बादल हैं। हवा में नमी भी 48 फीसदी तक बढ़ गई है। झारखंड के मौसम का मिजाज पिछले सप्ताह से ही बदला है। राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा और आंधी ने भारी नुकसान किया है, कई जिलों में जमकर बारिश भी हुई है। एक द्रोणिका दक्षिण पश्चिम राजस्थान के चक्रीय चक्रवती घेरे से उत्तरपूर्व मध्यप्रदेश तक फैला है जो कि मध्य समुद्र तल से 0.9 किमी ऊंचाई पर स्थित है। एक चक्रीय चक्रवात तेलंगाना तथा उसके आस-पास बना हुआ है, जो कि समुद्र तल 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक उत्तर- दक्षिण द्रोणिका दक्षिणपूर्व मध्यप्रदेश से दक्षिण तमिलनाडु पर बना हुआ है जो कि समुद्र तल से 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला है। इससे एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने तथा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मई के महीने में मार्च जैसा मौसम बना हुआ है।

मौसम विभाग ने इन इलाकों के लिए जारी किया अलर्ट
अब कल और परसो 30 और 31 मई को भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसकी संभावना जाहिर करते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। जिन जगहों पर सबसे ज्यादा खतरा हैं उनमें राज्य के उत्तर-पूर्व का हिस्सा शामिल हैं इनमें देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, दक्षिणी भाग के पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही राज्य के मध्य हिस्से जिसमें राजधानी के साथ- साथ बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ आथे हैं यहां वज्रपता की संभावना जाहिर की गयी है। इसके साथ ही हवा की रफ्तार भी 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल सकती है

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close