मीन समेत इन राशि वालों के लिए आज का दिन वरदान समान, ये लोग हरी वस्तु रखें पास, देखें 15 नवंबर का राशिफल

Aaj ka rashifal: गुरु मेष राशि में, शुक्र और केतु कन्या राशि में, सूर्य और मंगल तुला राशि में, बुध और चंद्रमा वृश्चिक राशि में, शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। राशिफल देखते हैं-

मेष राशि:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किसी भी तरह का कोई रिस्क मत लें। स्वास्थ्य मध्यम है प्रेम-संतान पहले से काफी सुधार की ओर और व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होती जा रही है। आप सही होते जा रहे हैं, थोड़ा सा बस एक-दो दिन की बात है। जिसमें आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है। लाल वस्तु पास रखें और सूर्य को जल दें शुभ होगा।

वृषभ राशि :

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जीवन आनंददायक कटेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। प्रेम-संतान की स्थिति अद्भुत है। वैवाहिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है और नवविवाह या नवप्रेम की ओर भी जा रहे हैं। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शत्रु मित्रवत होंगे। गुण- ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा और प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क: स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम- संतान की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापार भी बहुत अच्छा है। शुभ समय है बस तूतू-मैंमैं से बचें। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह: घरेलू सुख बढ़-चढ़कर मिलेगा बस थोड़ी सी अनबन या कलहकारी स्थिति होगी लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी होगी । लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि

धन का आवक बढ़ेगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है, व्यापार भी अच्छा है। सबकुछ अच्छा है बस निवेश से बचिए। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

नायक-नायिका की भांति चमकेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि

खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। पति-पत्नी में थोड़ी दूरी दिखाई पड़ रही है। व्यावसायिक स्थिति थोड़ी मध्यम है। प्रेम-संतान बढ़िया है और व्यापार भी अच्छा है। बस थोड़ी चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। अज्ञात भय सता सकता है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि

यात्रा में लाभ, रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नए साधन से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें

कुंभ राशि

उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

Related Articles

close