दिपावली पर आज सिर्फ दो घंटे ही पटाखे फोड़ सकेंगे आप, नोट कर लीजिये ये टाइमिंग, नियम तोड़ने पर हो सकती है कार्रवाई

रांची। इस साल पटाखे जलाते वक्त सिर्फ आपको अपने शरीर का ख्याल नहीं रखना है, बल्कि आपको समय का भी ख्याल रखा है। राज्य में पटाखे जलाने के लिए आपको सिर्फ दो घंटे का वक्त ही मिलेगा। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (JSPCB) के एक अधिकारी इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दिवाली की रात पटाखे जलाने की इच्छा रखने वाले लोग रविवार रात आठ बजे से 10 बजे तक दो घंटे के लिए ऐसा कर सकते हैं। पटाखों से जुड़े निर्देश के उल्लंघन पर IPC की धारा 188 एवं वायु प्रदूषण निवारण और नियंत्रण एक्ट 1981 की धारा 37 एवं अन्य अधिनियमों के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

दीपावली की रात 8 बजे से रात 10 बजे तक ही पटाखे फोड़ें. इसके अलावा छठ, क्रिसमस, नव वर्ष आदि त्योहारों के समय भी पटाखे मात्र दो घंटे चलाए जाएंगे. राज्य में ऐसे ही पटाखों की बिक्री करने को कहा गया है जिनकी आवाज 125 डीबी (ए) से कम हो.बता दें कि बिहार और झारखंड में दिवाली से लेकर छठ तक पटाखों की वजह से प्रदूषण बढ़ने का खतरा बना रहता है. इस बार 12 नवंबर को दिवाली है, इससे पहले ही राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निर्देश जारी किए हैं.
इसमें पटाखे छोड़ने का समय निर्धारित किया गया है. आदेश में बताया है कि झारखंड की एयर क्वालिटी फिलहाल अच्छी है. इसे बरकरार रखने के लिए निर्धारित समय में ही पटाखें फोड़ें. झारखंड में पटाखे छोड़ने का समय रात 8 बजे से 10 बजे के बीच निर्धारित किया गया है. झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सचिव यतींद्र कुमार दास ने कहा कि एनजीटी ने दिवाली के मद्देनजर एयर पॉल्यूशन को देखते हुए आदेश जारी किया था. इसी आदेश के SOP के मुताबिक पटाखे फोड़ने का निर्देश दिया गया है.











