“आज का पंचांग: चंद्र दर्शन से खुलेंगे भाग्य के द्वार, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल”

"Today's Panchang: Chandra Darshan will open the doors of fortune, know the auspicious time and Rahu period"

हैदराबाद: आज 28 अप्रैल, 2025 सोमवार, के दिन वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है. धन के देवता कुबेर और सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा इस तिथि के देवता हैं. यह तिथि नई परियोजनाओं के लिए प्लानिंग करने और उन्हें विकसित करने के लिए अच्छी है. यह किसी भी शुभ कार्य या यात्रा के लिए अशुभ होती है. आज चंद्र दर्शन है.

28 अप्रैल का पंचांग

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विक्रम संवत : 2081

  1. मास : वैशाख
  2. पक्ष : शुक्ल पक्ष प्रतिपदा
  3. दिन : सोमवार
  4. तिथि : शुक्ल पक्ष प्रतिपदा
  5. योग : आयुष्मान
  6. नक्षत्र : भरणी
  7. करण : चतुष्पाद
  8. चंद्र राशि : मेष
  9. सूर्य राशि : मेष
  10. सूर्योदय : सुबह 06:09 बजे
  11. सूर्यास्त : शाम 07:05 बजे
  12. चंद्रोदय : चंद्रोदय नहीं
  13. चंद्रास्त : रात 7.48 बजे
  14. राहुकाल : 07:46 से 09:23
  15. यमगंड : 11:00 से 12:37

शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मेष राशि और भरणी नक्षत्र में रहेंगे. मेष राशि में 13:20 से 26:40 तक इसका विस्तार होता है. इस नक्षत्र के देवता यम और शुक्र इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह हैं. यह नक्षत्र उग्र और क्रूर स्वभाव का होता है. माना जाता है कि इस नक्षत्र में क्रूर कार्य, कुआं खोदना, कृषि संबंधी काम, दवाई बनाने, आग से कोई वस्तु बनाने आदि कार्य उपयुक्त माने जाते हैं. इस नक्षत्र में किसी को भी पैसा उधार नहीं देना चाहिए. हथियार संबंधी काम, पेड़ काटने या प्रतियोगिता में आगे बढ़ने के लिए इस नक्षत्र में कार्य करना अच्छा रहता है. शुभ कार्यों के लिए यह नक्षत्र अनुकूल नहीं है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 07:46 से 09:23 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close