आज का पंचांग: मासिक दुर्गाष्टमी पर करें पितृों की पूजा, होगा लाभ
Today's Panchang: Worship your ancestors on monthly Durgashtami, you will benefit

हैदराबाद: आज 01 अगस्त, 2025 शुक्रवार, के दिन श्रावण महीने की शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि है. इस तिथि पर माता दुर्गा का शासन है. इस दिन पितृ पूजा की जा सकती है, लेकिन अधिकांश कार्यों के लिए अशुभ तिथि मानी जाती है. आज मासिक दुर्गाष्टमी है. आज रवि योग भी बन रहा है. अष्टमी तिथि आज पूरी रात है.
1 अगस्त का पंचांग
- विक्रम संवत : 2081
- मास : श्रावण
- पक्ष : शुक्ल पक्ष, अष्टमी
- दिन : शुक्रवार
- तिथि : शुक्ल पक्ष अष्टमी
- योग : शुभ
- नक्षत्र : स्वाति
- करण : विष्टि
- चंद्र राशि : तुला
- सूर्य राशि : कर्क
- सूर्योदय : सुबह 06:09 बजे
- सूर्यास्त : शाम 07:21 बजे
- चंद्रोदय : दोपहर 12.32 बजे
- चंद्रास्त : रात 11. 28 बजे
- राहुकाल : 11:06 से 12:45
- यमगंड : 16:03 से 17:42
यात्रा और खरीदारी के लिए उपयुक्त है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र तुला राशि में 6:40 से 20:00 डिग्री तक फैला है. इसके शासक ग्रह राहु और देवता वायु हैं. यह अस्थायी प्रकृति का नक्षत्र है, लेकिन यात्रा करने, नया वाहन प्राप्त करने, बागवानी करने, जुलूसों में जाने, खरीदारी करने, दोस्तों से मिलने और अस्थायी प्रकृति की किसी भी चीज के लिए इसे उपयुक्त माना जाता है.
आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 11:06 से 12:45 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.







