Rawivar Ka Rashifal: वृषभ व कर्क राशि वालों की आज बढेगी परेशानी, मेष, मिथुन वालों को आज मिलेगी सफलता, देखिये राशि क्या कह रही है….

Sunday's Horoscope: Troubles will increase today for Taurus and Cancer natives, while Aries and Gemini natives will find success; see what the stars have to say...

Daily HoroScope: 7 जून, 2026 को अधिक ज्येष्ठ माह ही सप्तमी तिथि और दिन रविवार है, जो पुरुषोत्तम मास का 22वां दिन है। इस दिन अधिक मास के बेहद पुण्यदायी भानु सप्तमी है, जो सूर्य पूजा के लिए एक विशेष अवसर है। इसके साथ इसका शुभ संयोग द्विपुष्कर योग और रवि योग के साथ हो रहा है। इससे यह दिन विशेष महत्व रखता है। जहां तक ग्रहों के गोचर और स्थिति की बात है, चंद्रमा गोचर का कुंभ राशि में पहुंच चुके हैं। मिथुन राशि में अभी भी बुध-शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण बना हुआ है। आइये देखते हैं आज आपकी राशि क्या कह रही है.

मेष (Aries)

आज का दिन संभावनाओं से भरा रहेगा। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। यात्रा में थोड़ी असुविधा हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए बच्चों की बातों को समझना जरूरी होगा।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 9

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ (Taurus)

काम में सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत और सक्रियता दिखानी होगी। आलस्य से बचें और महत्वपूर्ण मौके हाथ से न जाने दें। परिवार की योजनाओं पर खर्च संभव है।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 4

मिथुन (Gemini)

ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन रहेगा। काम में बदलाव से रुचि बढ़ेगी और भाग्य का साथ मिलेगा। दूसरों की आलोचना से बचें और संबंधों में सुधार होगा।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 1

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्क(Cancer)

व्यापार में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है। संपत्ति से जुड़े मामलों में बातचीत सफल होगी। सरकारी अड़चनें आ सकती हैं, यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट | शुभ अंक: 8

सिंह (Leo)

आज का दिन सम्मान और प्रभाव बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी और रिश्तों में सुधार आएगा। व्यवसाय में लाभ के योग हैं।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 2

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कन्या (Virgo)

काम में अधिक समय और खर्च लग सकता है। नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। सहकर्मियों का सहयोग कम मिल सकता है, धैर्य बनाए रखें।
शुभ रंग: पीच | शुभ अंक: 4

तुला (Libra)

प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। समय का सही उपयोग करें और जरूरी कार्य पहले पूरा करें।
शुभ रंग: चमकीला सफेद | शुभ अंक: 1

वृश्चिक (Scorpio)

मेहनत का फल मिलेगा और पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। अनावश्यक विवादों से दूर रहें। आर्थिक सहयोग देना पड़ सकता है।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 3

धनु (Sagittarius)

भाग्य का साथ मिलेगा और कठिन कार्य आसान होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए मेहनत करनी होगी। विवादों से दूर रहें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 8

मकर (Capricorn)

इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। घर की मरम्मत पर खर्च हो सकता है। वाणी में संयम रखें।
शुभ रंग: कॉफी | शुभ अंक: 7

कुंभ (Aquarius)

आज का दिन प्रगति देने वाला रहेगा। तकनीकी कार्यों में लाभ मिलेगा। विचारों में स्पष्टता रखें और योजनाओं पर ध्यान दें।
शुभ रंग: ताँबा | शुभ अंक: 2

मीन (Pisces)

मिश्रित दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोग कम मिल सकता है। प्रेम संबंधों से राहत मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 5

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close