झारखंड में मानूसन की बारिश शुरू, अगले तीन दिन झमाझम बारिश, लेकिन कई राज्यों में अभी भी मानसून का इंतजार

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने झारखंड में प्री मानसून की बारिश के लिए चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। झारखंड के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार समुद्र तल पर मौसमी टर्फ पश्चिम राजस्थान से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक झारखंड होते हुए गुजर रही है, जिससे एक सिस्टम सक्रिय बना हुआ है. इसका असर अगले कुछ दिनों तक झारखंड में दिख सकता है। मॉनसून ओडिशा, झारखंड के कुछ हिस्सों को पार कर आगे बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार 4 जून को केरल तट से टकराने के बाद मॉनसून तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गोवा, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखण्ड सहित कई राज्यों में पहुंच चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रविवार को दिन भर धूप खिली रही और तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा. शाम 6 बजे के बाद राजधानी के अधिकाश हिस्सों में तेज बारिश शुरू हो गई. देर रात तक गर्जन के साथ बारिश होती रही। अगर झारखंड के मौसम की बात करें तो पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश 46.4 मिमी तिलैया डीवीसी (कोडरमा) में दर्ज की गई. इसके अलावा चंदवा में 45.2 मिमी और कांके (रांची) में 42.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिन में मॉनसून झारखंड के शेष हिस्सों में भी फैल जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, 15 जून को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन होने की संभावना है। वहीं 16 जून को भी मौसम का यही रुख बना रहेगा और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जबकि, 17 जून को आंशिक बादल छाए रहेंगे और उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों में कहीं-कहीं वर्षा और मेघ गर्जन की संभावना जताई गई है। झारखंड, बिहार सहित कई राज्यों में बारिश तो शुरू हो गयी है, लेकिन यूपी, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में बारिश की राहत की बूंदों का अभी तक इंतजार है।

मौसम विभाग के मॉनसून ट्रैकर इंडिया मैप के अनुसार 20 जून तक दिल्ली-यूपी में मॉनसून पहुंचने की संभावना हैय़ उसके बाद यह राजस्थान, गुजरात की ओर बढ़ेगा, लेकिन फिलहाल मौसम विभाग ने जो चेतावनी जारी की है, वह चिंता बढ़ा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close