आज का पंचांग: रविवार का दिन, सूर्यदेव को करें प्रसन्न, जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का समय

Aaj Ka Panchang 18 May 2025: हिंदू धर्म में किसी भी काम को शुभ दिन, शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त देखकर शुरू किया जाता है. इन सबके बारे में जानने के लिए पंचांग की जरूरत पड़ती है. जिसकी मदद से आप आने वाले दिनों के शुभ और अशुभ समय के साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में सारी जानकारी ले सकें. आइए इस पंचांग की मदद से आज 18 मई 2025, दिन रविवार के उस समय की जानकारी लेते हैं. जिसमें आपके काम बिना परेशानी के पूरे हो सकते हैं.

18 मई 2025 का पंचांग

  • वारः रविवार
  • विक्रम संवतः 2082
  • शक संवतः 1947
  • माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास- कृष्ण पक्ष.
  • तिथि: पंचमी सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक तत्पश्चात षष्ठी रहेगी.
  • चंद्र राशि: मकर राशि रहेगी.
  • चंद्र नक्षत्र: उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा.
  • योग: शुभ योग सुबह 6 बजकर 41 मिनट तक रहेगा. तत्पश्चात शुक्ल योग रहेगा.
  • अभिजित मुहूर्तः सुबह 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक.
  • दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं .
  • सूर्योदयः सुबह 5 बजकर 34 मिनट पर होगा.
  • सूर्यास्तः शाम 6 बजकर 58 मिनट पर होगा.
  • राहूकालः शाम 5 बजकर 17 मिनट से 6 बजकर 57 मिनट तक.
  • तीज त्योहार: बाबा जयगुरूदेव पुण्य तिथि.
  • भद्रा: नहीं है.
  • पंचक: नहीं है.

रविवार का दिशाशूल

रविवार को दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहता है. यात्रा वर्जित रहती है. यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो पान खाकर चौघड़िया मूहर्त में यात्रा प्रारंभ करें.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज का चौघड़िया मुहूर्त

  • चर चौघड़िया – सुबह 7 बजकर 12 मिनट से 8 बजकर 53 मिनट तक
  • लाभ चौघड़िया – सुबह 8 बजकर 53 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक
  • अमृत चौघड़िया- दोपहर 10 बजकर 35 मिनट से 12 बजकर 16 मिनट तक
  • शुभ चौघड़िया – दोपहर 1 बजकर 57 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक

रात के चौघड़िया मूहर्त

  • शुभ चौघड़िया – रात 6 बजकर 54 मिनट से 8 बजकर 16 मिनट तक
  • अमृत चौघड़िया – रात 08 बजकर 16 मिनट से 9 बजकर 36 मिनट तक
  • चर चौघड़िया – रात 9 बजकर 36 मिनट से 10 बजकर 56 मिनट तक
  • लाभ चौघड़िया – रात 1 बजकर 35 मिनट से 2 बजकर 54 मिनट तक
  • शुभ चौघड़िया – अगली सुबह 4 बजकर 12 मिनट से 5 बजकर 36 मिनट तक

चौघड़िया मुहूर्त यात्रा के लिए विशेष रूप से शुभ है और अन्य शुभ कार्यों के लिए भी शुभ है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close