आज का राशिफल: कुंभ, सिंह, कन्या, मकर वाले धन के मामले में लकी, मिथुन राशि के लोग धैर्य से लें काम

Aaj Ka Rashifal /8 जनवरी का राशिफल: आज यानी 8 जनवरी को चंद्र वृश्चिक राशि में रहेगा। सोमवार को अनुराधा नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग बन रहा है। शिवलिंग पर जल चढ़ाकर दिन की शुरुआत करें। आज मिथुन राशि के लोगों को धैर्य से लेना होगा काम। सिंह राशि के लोगों के जीवन में तालमेल बना रहेगा। कन्या राशि के लोगों की कार्यक्षमता सुधार होगा। जानिए सभी 12 राशियों के लिए सप्ताह का पहला दिन कैसा रह सकता है…

मेष राशि

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपने स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के साथ पर थोड़ा सा ध्यान देने की आवश्यकता है। बाकी व्यावसायिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल हो रही हैं। ओवरऑल स्वास्थ्य सही है, लेकिन एक-दो दिन थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। वाहन चलाते समय थोड़ा सावधानी बरतिएगा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मन आनंदित रहेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बड़ी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ बहुत सुखद रहेगा। रंगीन बने रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। शादी-ब्याह तय हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों को आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।

कर्क राशि

मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखिएगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक । प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। व्यापार की स्थिति लगभग ठीक रहेगी। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि

भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है, लेकिन गृह कलह भी संभव है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि

व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि

धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्दि होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि

सुकामरता बढ़ेगी। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जीवनसाथी से नजदीकियां बढ़ेंगी। शादी-ब्याह तय हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि

फैशन इत्यादि पर खर्च अधिक हो सकता है। कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक । प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा, लेकिन मन व्याकुल रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि

आय में आशातीत बढ़ोतरी। शुभ समाचार की प्राप्ति। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। सरकारी तंत्र से बचकर पार करें। सूर्य को जल देते रहें।

कुंभ राशि

हर तरीके से बहुत अच्छा समय। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद मिलेगा। शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। तांबे की वस्तु दान करें।

मीन राशि

भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। पूजा-पाठ में भाग लेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार, हर दृष्टिकोण से शुभ है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Related Articles

close