आज का राशिफल: मेष राशि वालों को रुका पैसा, मकर राशि वालों को किस्मत का साथ और तुला राशि के लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं

आज का राशिफल: बुधवार के ग्रह-नक्षत्र साध्य नाम का शुभ योग बना रहे हैं। जिससे आज मेष राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। कर्क राशि के लोगों को सितारों का साथ मिल सकता है।

सिंह राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा है । तुला राशि के नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग हैं। मकर राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही लोगों के बीच आपकी प्रसंशा होगी। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई ऐसी बात पता लग सकती है, जिससे खुशी महसूस होगी। माता महागौरी के सामने घी का दीपक जलाएं, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

वृष राशि: आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल होगा, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको किसी बड़ी कंपनी से पार्टनरशिप करने का मौका मिलेगा । जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे। मां दुर्गा की आरती करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिथुन राशि: आज का दिन खुशियां देने वाला साबित होगा। बच्चे पढ़ाई से मन हटा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। महिलाओं को ऑफिस में वर्कलोड कम रहेगा। जल में कुछ दाने चावल के डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा |

कर्क राशि: आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। किसी अनजान पर ज्यादा भरोसा ना करें। छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। जो लोग कपड़े के व्यापार से जुड़े हैं उनके काम की गति बढे़गी। आपको दूसरों के मामलो में अपनी राय रखने से बचना चाहिए। माता को पुये का भोग लगाएं, करोबार में आ रही रुकावटें दूर होंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा ठीक रहेगा आपकी सेहत की बात करें तो,आपका स्वास्थ्य थोड़ा सा खराब हो सकता है,इसीलिए सभी चिंताओं को छोड़कर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, समय पर चेकअप कराये, नहीं तो कोई भयंकर बीमारी का सामना करना पड़ सकता है.जीवनसाथी की बात करें तो, आज आपके जीवन साथी के साथ में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं |

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आप अपनी किसी भी बात को सोचकर मन ही मन मन प्रसन्न हो सकते हैं. आप किसी नये व्यापार में पैसा निवेश कर सकते हैं,जिसमें आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं, या किसी मंदिर में भंडारे का प्रोग्राम भी कर सकते हैं.

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ जरूरी कार्यों की वजह से आज आपको ऑफिस में देर तक रुकना पड़ सकता है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर बातचीत करेंगे। आईटी के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को जॉब का ऑफर मिलेगा। मां दुर्गा को हलवे का भोग लगाएं, जीवन में समृद्धि बनी रहगी।

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। विरोधी आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। इस राशि के बच्चे स्कूल का होमवर्क पूरा करने में किसी की मदद लेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। घर के बड़े आपको बेहतरीन सुझाव देंगे। दुर्गा स्त्रोत का पाठ करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु राशि: आपको भाग्य से कई बार मदद मिल सकती है। दुर्घटनाओं से आप बच सकते हैं। संतान से कम सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ संबंध में बिगाड़ हो सकती है। माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। आपके सुख में वृद्धि हो सकती है।

मकर राशि: आपके जीवनसाथी के लिए उत्तम रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य में इस सप्ताह थोड़ी बहुत दिक्कत आ सकती है। धन आने में बाधाएं आएंगी। भाई बहनों के साथ संबंध ठीक रहेंगे। किसी स्त्री से आपको कष्ट हो सकता है। कृपया सावधान रहें।

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप खुद को गर्व से भरा महसूस करेंगे। आपको अपने जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलेगी। वेब डिजाइनिग का काम करने वालों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। जरूरतमंद को वस्त्र दें, जीवन में खुशहाली आएगी।

मीन राशि: आज आपकी आर्थिक परेशानियों का हल निकलेगा, कोई दोस्त आपकी मदद करेगा। शाम को आप घर वालों के साथ मिलकर अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार के प्रति की गई कोशिशें भविष्य में रंग लाएंगी। सेहत के मामले में भी सब कुछ अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी की तौयारी कर रहें छात्रों को कोई शुभ समाचार मिलेगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

Related Articles

close