आज का राशिफल: कर्क और कन्या राशि वालों की तरक्की के योग हैं, मकर राशि के लोगों को मिल सकती है अच्छी खबर

Aaj ka Rashifal: बुधवार के ग्रह-नक्षत्र ब्रह्म और प्रजापति योग बना रहे हैं। जिससे कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग बन रहे हैं। कन्या राशि वालों को बिजनेस में आगे बढ़ने के मौके और नौकरीपेशा लोगों को तरक्की से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

धनु राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलने के योग हैं। मकर राशि के लोगों को बिजनेस में अच्छी खबर मिल सकती है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों से अधिकारी प्रभावित होंगे। वहीं, तुला राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। इनके अलावा शेयर मार्केट में पैसा लगाने वाले सिंह राशि के लोगों को सावधान रहना चाहिए। वृश्चिक राशि के लोगों को साझेदारी वाले बिजनेस में संभलकर रहना होगा। बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेष
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा तथा भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा जिससे काम बनेंगे। काम के सिलसिले में अधिक फोकस करने का दिन है जो आपके लिए आने वाले समय में फायदेमंद साबित होगा। सेहत के प्रति लापरवाही ठीक नहीं रहेगी। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों को आज अपने जीवन साथी को खुश रखने में आसानी होगी। प्रेम जीवन में आप अपने प्रिय को खुश रखेंगे और रिश्ता खुशनुमा रहेगा।

वृषभ
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार और कारोबार में अच्छा तालमेल रहेगा जिससे आपको अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे। व्यापार में आज का दिन आगे बढ़ने का दिन है। कोई भी नई शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही साथ अपने सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार आप को आगे ले जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध बेहतर बने हुए हैं तो उनसे भी आपको आज अच्छे परिणाम की उम्मीद करनी चाहिए। दांपत्य जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिथुन
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी तथा प्रेम जीवन में भी सुखद समाचार मिलेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रूप से बीतेगा परिवार में कोई खुशी आ सकती है। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे और आपको आपकी मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आज सोशल मीडिया पर काफी बिजी रहेंगे।

कर्क
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने खर्चों में कमी आने से खुशी मिलेगी। मानसिक रूप से थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं और आज काम में काफी ज्यादा बिजी रहेंगे। काम के सिलसिले में पूरा ध्यान देंगे। अपने विरोधियों के प्रति सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन में खुशी और सुख शांति मिलेगी। संतान का सुख मिलेगा। गृहस्थ जीवन प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय के दिल की बात सुनने और समझने का मौका मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिंह
दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे जिससे रुके हुए काम भी तेजी से आगे बढ़ेंगे। गृहस्थ जीवन में खुशियां रहेंगी।यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनके सामने अपने दिल को खोल कर रख देंगे। व्यापार में बढ़ोतरी होगी और वह गति पकड़ेगा। बिजनेस पार्टनर से भी रिलेशन अच्छे रहेंगे। नौकरी पेशा लोगों को मेहनत का फल मिलेगा।

कन्या
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। काम के सिलसिले में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। आपकी अपने किसी सहकर्मी से झड़प हो सकती है लेकिन किसी से भी लड़ाई झगड़ा ना करें। अचानक से पैसों के आने की संभावना रहेगी। सेहत कमजोर रहेगी। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।

तुला
आज के दिन अंतरिक्ष में ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है, कि सामाजिक कार्यों में पूर्ण योगदान देना चाहिए. यदि आप समाजसेवी हैं तो आज के लिए आपका दिन बहुत ही खास रहने वाला है. कर्मक्षेत्र में आप अपने कार्य को कर पाने में सक्षम होंगे. दिमाग में जो आइडिए आएंगें उससे कार्य को बहुत अच्छे तरीके से करने में सफल रहेंगें. जीवनसाथी ही आपके व्यापारिक पार्टनर भी हैं तो व्यापार को बढ़ाने में सरलता रहेगी. कैल्शियम की कमी से होने वाले रोगों के प्रति सजग रहना होगा. परिचित का जन्मदिन है तो उनको फोन से शुभकामनाएं देना न भूले.

वृश्चिक
आज के दिन कार्य के साथ-साथ प्रसन्नता व छोटी-छोटी खुशियों को उत्सव में बदलने का प्रयास करना चाहिए. वर्तमान समय में चल रही महामारी को देखकर हताश नहीं होना है. कर्मक्षेत्र में यदि कोई आपसे धन की सहायता के लिए कहता है तो उनकी परेशानियों का आकलन किए बिना धन देने से बचना चाहिए, अन्यथा धन डूब सकता है. बिज़नेस में यदि कई दिनों से घाटे का सामना करना पड़ रहा है तो इस विषय में सोच विचार करना आवश्यक है. मांसपेशियों में दर्द होने की आशंका है, शरीर को एक्टिव रखें. बड़े भाई के साथ आपका अच्छा ताल-मेल मुश्किलों से बाहर निकालने में मदद करेगा.

धनु
आज के दिन अनावश्यक रूप से किसी को भी कुछ बुरा न कहें, और मजाक में भी किसी का उपहास न करें. ऑफिशियल स्थितियों की बात की जाए तो दिन लगभग सामान्य रहने वाला है अपने कार्यों को अपने अनुसार कर सकते हैं. व्यापारियों को घाटे का सामना करना पड़ सकता है. विद्यार्थी ऑनलाइन क्लासेस पर ध्यान दें वर्तमान की लापरवाही परीक्षा में नकारात्मक परिणाम लेकर आ सकती है . सेहत में इलाज के बावजूद यदि स्वास्थ्य ठीक नहीं हो रहा है तो आज के दिन किसी अन्य डॉक्टर की सलाह भी ली जा सकती है. पड़ोसियों के साथ ताल-मेल बना कर चलें, विवाद होने की आशंका है.

मकर
आज के दिन आपकी गंभीर वाणी लोगों का दिल जीत लेगी. यदि कोई नया कार्य सीखने का मौका मिले, तो उसको सीखने से चूकना नहीं चाहिए, क्योंकि यह आपके प्रोमोशन में सहायक साबित होगा. व्यापारियों को कल की ही भांती अपने ग्राहकों की संख्या बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए. रक्तचाप से संबंधित परेशानियों को लेकर सचेत रहें. साथ ही हो सके तो खान-पान में फलो का अधिक सेवन करें. पुराने मित्रों से फोन पर बात हो सकती है, जिससे खट्टी मीठी यादें ताजा होंगी. घर के बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी, यदि वह बीमार चल रहें हैं तो उनका विशेष ख्याल रखें.

कुम्भ
आज के दिन उधार देने से बचना चाहिए, वहीं जिन लोगों ने उधार ले रखा है, उनको भी रिमाइं करा दें, क्योंकि जहां एक ओर अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है तो वहीं आज दिए गए उधार से घाटा होने की आशंका है. जो लोग करियर कि शुरुआत करना चाहते हैं उनको सोच-विचार करके ही कोई निर्णय लेना चाहिए. व्यापारी वर्ग बड़े निवेश करने से बचे, आता हुआ मुनाफा नुकसान में बदल सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज पीठ दर्द के कारण कार्य बाधित हो सकता है, देर तक झुक कर बैठने से बचे. परिवार के लोगों के लिए कुछ भावनात्मक निर्णय लेने पड़ेंगे.

मीन

आज के दिन समता वाले गुण को अपने भीतर बनाकर रखें, क्योंकि मन की शुद्धता ही आपकी पहचान है. ऑफिस में सभी के साथ बैलेंस बना कर रखना होगा, वहीं दूसरी ओर आपको टीम का नेतृत्व भी करना पड़ सकता है. अपने कुशल नेतृत्व से आज आप सबका दिल भी जीत लेंगे. व्यापारी वर्ग व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी से कर्ज लेना भविष्य के लिए ठीक नहीं. हेल्थ में बस आज आपको एक चीज का ध्यान रखना है कि बाहर से लौटने के तुरंत बाद ठंडी चीजों का सेवन न करें. परिवार में कहीं से आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.

Related Articles

close