आज का राशिफल: मकर, कुंभ, मीन वाले बड़े बदलावों के लिए रहें तैयार, शाम तक का समय महत्वपूर्ण, पीली वस्तु रखें पास

Aaj Ka Rashifal : गुरु मेष राशि में, शुक्र और केतु कन्या राशि में, मंगल और चंद्रमा तुला राशि में, शनि कुंभ राशि और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशिफल
आज कोर्ट कचहरी के मामले में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. राजनीति में वर्चस्व स्थापित होगा. कार्य क्षेत्र में रुके हुए कार्य पूरे होंगे. नौकरी में पदोन्नति मिलेगी. अथवा उच्च अधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी. व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे. नया व्यापार अथवा उद्योग धंधे के शुरू करने के योग बनेंगे. किसी पुरानी अभिलाषा के पूर्ण होने के योग बनेंगे. बहुराष्ट्रीय कंपनीयों में कार्यरत लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. जिससे कार्य क्षेत्र में आपका वर्चस्व स्थापित होगा. खेल की दुनिया में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. सामाजिक कार्य में कोई ऐसी घटना घट सकती है जिससे आपको बेहद सम्मान प्राप्त होगा. भूमि,भवन, वाहन खरीदने अथवा बेचने के कार्य में लगे लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ राशिफल
आज अध्ययन अध्यापन में अभिरुचि अधिक रहेगी. नि:संतान लोगों को संतान से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा. व्यापार में नौकर के सहयोग से विशेष लाभ होगा. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने के योग बनेंगे. नौकरी में अधीनस्थ एवं उच्च अधिकारी से तालमेल बनाकर रखें. लाभ होगा. भूमि के क्रय विक्रय से जुड़े लोगों को मित्रों के सहयोग से बड़ा लाभ हो सकता है. मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा. राजनीति में किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं सानिध्य मिलेगा. कोर्ट कचहरी के मामले में अत्यधिक भाग दौड़ करनी पड़ेगी. किसी सामाजिक कार्य की कमान आपको मिल सकती है.

मिथुन राशिफल
आज खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. नाना पक्ष से धन एवं उपहार प्राप्त होंगे. नौकरी पदोन्नति के योग बनेंगे. बहुराष्ट्रीय कंपनीयों में कार्यरत लोगों को बॉस का सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा. व्यापार में उन्नति और लाभ होगा. उच्च पदस्थ व्यक्तियों के साथ संपर्क स्थापित होंगे. समाज में में वृद्धि होगी. सकारात्मक सोच को बनाए रखें. अपने को इधर से उधर न भटकने दे. अधिक जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय ना लें. अचानक कोई बड़ा दायित्व लेना पड़ सकता है. व्यवहार में भी परिवर्तन होगा. जिससे आप पहले से अधिक अनुशासित दिखाई देंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्क राशिफल
आज किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी. कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. व्यापार में किसी परिजन का सहयोग मिलेगा. नौकरी में उच्च अधिकारी से घनिष्ठता बढ़ेगी. पैतृक धन संबंधी मिलने की बड़ा किसी वरिष्ठ परिजन के हस्तक्षेप से दूर होगी. अपनी योजनाओं का किसी विरोधी अथवा शत्रु के सामना खुलासा न करें. भूमि संबंधी कार्य में धन लाभ होगा. बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों को अपने बौद्धिक कौशल के बल पर महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी.

सिंह राशिफल
आज घर मकान को लेकर कुछ समस्या आ सकती है. यदि आप किराए के मकान में रहते हैं तो मकान मालिक मकान खाली करने के लिए कह सकता है. यदि आप अपने मकान में रहते हैं तो पुराना मकान खाली कर नए मकान में जा सकते हैं. कार्य क्षेत्र में सुख सुविधा पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा. व्यापार में नए प्रयोग करना जोखिम उठाना लाभकारी सिद्ध होगा. नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा. परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने कर रहे विद्यार्थियों को घर से दूर जाना पड़ेगा. नौकरी में उच्च अधिकारी का मार्गदर्शन एवं सानिध्य मिलेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कन्या राशिफल
आज किसी परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े लोगों को उनके लेखन अथवा कार्य के लिए अपने बॉस से सराहना प्राप्त होगी. विद्यार्थियों की अध्ययन में रुचि रहेगी. व्यापार में मित्रों का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपके कुशल प्रबंधन की सराहना होगी. राजनीति में नए सहयोगी बनेंगे. नौकरी में किसी महत्वपूर्ण कार्य में विशेष सजगता एवं सावधानी से कार्य करें. अन्यथा काम बिगड़ने से आपकी नौकरी पर प्रभाव पड़ेगा. वाहन खरीदने की अभिलाषा पूर्ण होगी. नए उद्योग धंधे की योजना सफल होगी. सामाजिक कार्यों में अभिरुचि रहेगी. यात्रा में सुख एवं आनंद प्राप्त होगा. भूमि, भवन, वाहन आदि के क्रय विक्रय से लाभ होगा.

तुला राशिफल
आज संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा किसी अभिन्न मित्र के सहयोग से दूर होगी. व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे. नौकरी में अधीनस्थ से घनिष्ठता बढ़ेगी. किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है. बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा. अध्यापन क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सफलता व सम्मान प्राप्त होगा. राजनीति में किसी विशिष्ट व्यक्ति का मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा. उद्योग धंधे की योजना को आप कुछ विश्वास पात्र लोगों तक ही सीमित रखें. आपके विरोधियों एवं शत्रुओं को भनक लगने पर वे कुछ विघ्न डाल सकते हैं. राजनीति में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से प्रभाव पड़ेगा.

वृश्चिक राशिफल
आज माता से अकारण मनभेद हो सकते हैं. किसी भूमि संबंधी कार्य में विलंब होने से मन खिन्न रहेगा. राजनीति में आपको अपेक्षित जन सहयोग मिलेगा. जिससे राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व स्थापित होगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य में परिजनों का अपेक्षित सहयोग न मिलने से काम रुक जाएगा. वाहन तीव्र गति से ना चलाएं. सुख सुविधा की ओर अधिक ध्यान रहेगा. व्यापार में अपना मन लगाए रखें. आपको सफलता अवश्य मिलेगी. किसी के बहकावे में ना आए. अन्यथा जमा जमाया व्यापार बर्बाद हो सकता है. कोर्ट कचहरी के मामलों में कोई विश्वास पात्र व्यक्ति अपने बयान से मुकर सकता है. जिससे आपका केस कमजोर हो सकता है.

धनु राशिफल
आज आपकी मधुर वाणी एवं सादगी पूर्ण व्यवहार लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा. राजनीति में जोश पूर्ण एवं प्रभाव भाषण के लिए आपको उच्च पदस्थ लोगों से सराहना प्राप्त होगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से आपके मनोबल एवं साहस में वृद्धि होगी. उच्च अधिकारी से दिशा निर्देश पा कर किसी बड़े कार्य को करने में सफलता प्राप्त करेंगे. जिससे कार्य क्षेत्र में चारों तरफ आपकी ही प्रशंसा एवं सराहना होगी. व्यापार के संबंध में आपको यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त होगा. नवीन व्यापार को शुरू कर सकते हैं. निर्माण संबंधी कार्य गति पकड़ेगा. कोर्ट कचहरी के मामले में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे. कारागार में बंद लोगों को कारागार से मुक्ति मिलेगी. नौकरी में नौकर सागर का सुख बढ़ेगा.

मकर राशिफल
सामान्य सुख सहयोग आदि प्राप्त होने की संभावना रहेगी. महत्वपूर्ण कार्यों में सोच समझकर निर्णय ले. अधिक जल्दबाजी में विशेष रूप से कार्य क्षेत्र के संबंध में कोई बड़ा निर्णय ना लें. लंबी दूरी की यात्राओं में सावधानी रखें. याकायक किसी पर अधिक जल्दबाजी में विश्वास ना करें. अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें. घर परिवार में भौतिक संसाधनों की वृद्धि होगी. पारिवारिक सदस्यों के साथ आपसी मतभेद आदि उभर सकते हैं. लघु यात्राओं के योग हैं. विद्यार्थियों के लिए दिन कठिनाइयों से भरा रहेगा. व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे. नौकरी में अधीनस्थ से निकटता बढ़ेगी राजनीति में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको मिल सकती है .सामाजिक मान प्रतिष्ठा के क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ेगा.

कुंभ राशिफल
आज दिन सामान्य लाभ एवं उन्नति दायक रहेगा. अधिक लोभ लालच वाली स्थिति से बचें . मान सम्मान आदि कम हो सकता है. इष्ट मित्रों के साथ अधिक सकारात्मक व्यवहार कम रहेगा .शत्रु पक्ष से हर संभव सावधानी रखें. वे आपकी कमजोरी का लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं. धार्मिक कृत्यों पूजा पाठ, आदि में अभिरुचि में वृद्धि होगी.

मीन राशिफल
आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा. नए व्यापार की शुरुआत अच्छी रहेगी. नौकरी में कार्य करने की शैली चर्चा का विषय रहेंगी. विद्यार्थी वर्ग को विद्या अध्ययन में आ रही बाधा से मुक्ति मिलेगी. राजनीति में कोई बड़ी भूमिका निभाने को मिल सकती है. उद्योग धंधे में आ रही बाधा का समस्या का समाधान मिलेगा. किसी परिजन के सहयोग से दूर होगा. धार्मिक कार्यों में संलग्न लोगों को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी. अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. व्यापार में नए अनुबंध होंगे. कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी. भूमि,भवन, वाहन आदि खरीदने की अभिलाषा पूर्ण होगी. लाभ होगा. निर्माण संबंधी कार्य गति पकड़ेगा. व्यापारिक यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी.

Related Articles

close