आज का राशिफल: सिंह राशि के लोगों को अचानक फायदा और मकर, कुंभ राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं

आज का राशिफल/ today horoscope: सोमवार के ग्रह-नक्षत्र आयुष्मान और सौभाग्य नाम शुभ योग बना रहे हैं। जिससे नई शुरुआत के लिए मिथुन राशि वालों का दिन अच्छा है। सिंह राशि वालों को अचानक फायदा होने की संभावना है।

आर्थिक मामलों में वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। मकर और कुंभ राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। इनके अलावा कर्क राशि के लोग नई शुरुआत करने का जोखिम न लें। वहीं, बाकी राशियों पर आज सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेष
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने काम को एंजॉय करेंगे। काम पर पूरा ध्यान देंगे जिससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम बढ़ेगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज कुछ गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करनी चाहिए जिससे आपका दिन अच्छा रहे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा।

वृषभ
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। खर्चों में थोड़ी कमी आएगी और इनकम जबरदस्त तरीके से बढ़ेगी। आप सेहत में आनंद अनुभव करेंगे। धार्मिक कामों पर खर्च करेंगे। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांटिक दिन रहेगा। काम के सिलसिले में भी आज आप अच्छे नतीजे प्राप्त करेंगे लेकिन नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिथुन
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक चिंता बढ़ सकती हैं। गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा। प्रेम जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम के प्रति ज्यादा जिम्मेदारी दिखाएंगे।

कर्क
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मानसिक रूप से खुश रहेंगे। अपने आसपास के लोगों को खुशी देंगे। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। रोमांस बढ़ेगा। प्यार बढ़ेगा। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। काम के सिलसिले में आज का दिनमान कमजोर है इसलिए ध्यान से काम करें। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिंह
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। किसी यात्रा पर जाने की सोच सकते हैं। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आप काफी दिमाग लगाकर काम करेंगे जिससे आपकी छवि मजबूत होगी। गृहस्थ जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है। प्रेम जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कन्या
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। घर परिवार पर ध्यान देंगे। काम के सिलसिले में भी बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आज का दिनमान बहुत अच्छा रहेगा। मन से खुश रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। इनकम में बढ़ोतरी होगी। खर्चों में कमी आएगी। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

तुला
आपके लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। व्पायार में उत्तम सफलता के योग बनेंगे। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। आप अपने जीवन साथी पर अच्छा खासा धन भी खर्च करेंगे, जो उन्हें प्रसन्नता देगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा और आपको मिले जुले फल मिलेंगे। बेहतर यही होगा कि अपने प्रिय से आज कोई कुटिल बात ना करें। काम के सिलसिले में दिन आपके पक्ष में रहेगा और आपको मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

वृश्चिक
आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। अचानक से पैसों की प्राप्ति करा सकता है। गृहस्थ जीवन के लिहाज से भी दिन काफी अनुकूल रहेगा। जो तनाव की स्थिति आ चली आ रही थी, उससे आज मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा।काम के सिलसिले में किए गए प्रयासों में विलंब हो सकता है, जिससे आपका मनोबल थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी आपके कुछ काम जरूर हो जाएंगे।पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहने वाला है।

धनु
आपके लिए आज का दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा। अटके हुए काम आज बनेंगे। परिवार का वातावरण काफी बेहतर रहेगा। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को कुछ समस्या हो सकती है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए बेहतर रहेगा। आज किसी धार्मिक गुरु या ज्ञानी पुरुष से आपकी भेंट हो सकती है, जो आपकी काफी मदद करेंगे। उनका मार्गदर्शन आपके काम आएगा। कार्य के सिलसिले में आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कुछ लोगों का ट्रांसफर भी संभावित है।

मकर
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम पर अधिक ध्यान देंगे, जिससे आप काफी व्यस्त भी रहेंगे। गृहस्थ जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे।सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धन की प्राप्ति होगी। बड़े बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका दिन काफी बेहतर जाएगा। स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है।

कुम्भ
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी आज अच्छे नतीजे देखने को मिलेंगे। आपको पैसों का लाभ होगा। खर्चों में कमी आएगी। भाग्य का आपको साथ मिलेगा। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। आप अच्छे कामों पर खर्चा करेंगे लेकिन वह ज्यादा नहीं होगा। परिवार का माहौल कुछ परेशानी वाला रहेगा। काम के सिलसिले में बढ़िया नतीजे मिलेंगे और आपके काम की तारीफ होगी।

मीन
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। शादीशुदा जातकों का गृहस्थ जीवन बढ़िया रहेगा और उन्हें प्रेम की प्राप्ति होगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। आपके खर्चों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होगी। धन का निवेश करने से बचना ही बढ़िया होगा। काम के सिलसिले में दिन बढ़िया रहेगा और आपकी मेहनत आपके लिए फल लेकर आएगी। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा और आपको खुशी देगा।

Related Articles

close