आज का राशिफल: कन्या समेत इन राशि वालों को मिलेगी अच्छी खबर, ये लोग सफेद वस्तु का करें दान

6 नवंबर का राशिफल: गुरु मेष राशि में, चंद्रमा स्वग्रही हो गए हैं कर्क राशि में, केतु और शुक्र कन्या राशि में, जहां शुक्र नीच के हैं। सूर्य, मंगल, बुध, जहां सूर्य नीच के हैं, तुला राशि में, वक्री शनि कुंभ राशि में, राहु मीन राशि में और गुरु भी वक्री चल रहे हैं। राशिफल देखते हैं-

मेष राशिफल
आज के दिन मन कुछ उदास हो सकता है, किसी भी नकारात्मक विचार को बहुत अधिक बढ़ने नहीं देना होगा. आत्मबल को मजबूत करते हुए अपने काम को करते रहना है, ऑफिस में महिला सहकर्मी व महिला उच्चाधिकारियों से लाभ होने की प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही हैं. व्यापारियों को अधिनस्थों की मदद करने के लिए आगे आना लाभकारी रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर हृदय से संबंधित रोगों के प्रति सचेत रहें. वाहन चलाते समय अलर्ट रहें, सिर में चोट लग सकती है. घर में आपके जो भी भगवान हैं उनका श्रृंगार करें व हनुमान चालीसा का पाठ भी करना चाहिए. परिवार में माहौल संतोषजनक रहेगा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ राशिफल

आज के दिन जिस कार्य में भी आप हाथ डालेंगे वह कार्य बनते-बनते रुक सकता है. जिसको लेकर मानसिक तनाव भी रहेगा. यदि कोई लोन लेने के लिए प्रयासरत हैं तो इस ओर आपको सफलता मिलने में संदेह है. ऑफिस में अपने गोपनीय डाटा बेस को संभाल कर रखें खासकर यदि आप सरकारी विभाग में हों. स्वास्थ्य की दृष्टि से अपने फेफड़ों का विशेष ध्यान रखना चाहिए यदि सिगरेट शराब व अन्य कोई नशा करते हो तो उसे तत्काल त्याग देना ही आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा. पारिवारिक माहौल बहुत अच्छा रहेगा. भाई से यदि विवाद चल रहा है तो विवादों को हवा न दें.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिथुन राशिफल
आज के दिन बेवजह की नकारात्मक ऊर्जा यानि नकारात्मक बातों को अपने आस-पास भी भटकने न दें. ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छा कार्य करेंगे जिससे उच्च अधिकारियों को प्रसन्नता होगी. व्यापारियों के लिए आज का दिन सचेत रहने वाला है अनावश्यक रूप से स्टॉक बढ़ाना भविष्य में हानि दे सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से हड्डियों से संबंधित समस्या हो सकती है. वहीं जिन लोगों को अल्सर की समस्या है वह अपना विशेष ध्यान रखें. परिवार में स्थितियाँ सामान्य रहेंगे छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव लेने की आवश्यकता नहीं है. अपनों के प्रति अनावश्यक क्रोध करने से भी बचना होगा.

कर्क राशिफल
आज का दिन लाभ कमाने वाला है किसी भी प्रकार का लाभ मिलने की संभावना हो तो मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए. नौकरी पेशा वालों का इंक्रीमेंट होने की संभावना है और जो लोग व्यापार करते हैं उनको सौदे से मुनाफा हो सकता है. सेहत को लेकर गैस्ट्रिक समस्या होने की आशंका है. ऐसी चीजों का सेवन कम करना चाहिए जिन से पेट में गैस अधिक बने. माता के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहना होगा यदि उनको पहले से कोई बीमारियाँ हो तो उनका विधिवत इलाज कराना चाहिए. संतान से संबंधित शिकायत प्राप्त हो सकती है जिसको लेकर लघु चिंता भी रहेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिंह राशिफल
आज के दिन यह समझना कठिन होगा कि किस्मत साथ दे रही है कि नहीं, लेकिन आप परिश्रम करते रहेंगे तो समय आने पर लाभ अवश्य मिलेगा. ऑफिशियल स्थिति की बात की जाए तो टीमवर्क के साथ काम करने पर अधिक लाभ होगें. जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार कर रहें हैं उनके लिए भी दिन लाभ दिलाने वाला हो सकता है. यदि आपको थाईराइड की समस्या है तो दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करें, नहीं तो यह समस्या परेशानी का कारण बन सकती है. पारिवारिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन धैर्य के साथ प्रेम पूर्ण वातावरण बना कर रखें.

कन्या राशिफल
आज के दिन मानसिक रूप से आपको यात्राओं के लिए तैयार रहना होगा. आपको किसी विशेष कार्य हेतु भागा-दौड़ी करनी पड़ सकती है. जो लोग सराकारी कार्य कराना चाहते हैं उनके लिए दिन उत्तम है. ऑफिस में बॉस के साथ अच्छा तालमेल रहेगा. बॉस आपको महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर प्रदान कर सकते है. जो लोग खाने-पीने के उत्पादों का व्यापार करते हैं उनको लाभ होने की प्रबल संभावनाएं दिखाई दे रही हैं. स्वास्थ्य को लेकर ध्यान रखना होगा किसी कारण से कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है. पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेंगी, लेकिन वहीं दूसरी ओर इलाज कराने पर सुधार होगा.

तुला राशिफल
आज के दिन दिमाग में किसी के प्रति कोई शंका न रखें. इसके चलते लोगों के साथ मनमुटाव होने की प्रबल आशंका है दूसरों की बातों को नकार देना रिश्तों में दूरियाँ ले आएगा. साफ्टवेयर से संबंधित कार्य करने वालों को लाभ होगा. ड्यू प्रोमोशन क्लेयर होने की संभावना है. छोटे व्यापारियों को आर्थिक परेशानियों के चलते मन परेशान हो सकता है, लेकिन घरेलू सदस्यों द्वारा आर्थिक मदद मिलने के पूरे आसार दिख रहे हैं. सेहत की बात करें तो अनावश्यक क्रोध से बचना चाहिए अन्यथा यह क्रोध किसी गम्भीर बीमारी का कारण भी बन सकता है. पारिवारिक वातावरण प्रफुल्लित रखना होगा.

वृश्चिक राशिफल
आज के दिन अपने इष्ट देव की अराधना करें उनको जल अर्पण करें, उनके आशीर्वाद से आपको करियर में ग्रोथ होगा. जो लोग समाजिक कार्यों से जुड़े हैं उनको लोगों की समस्याओं का समाधान करना पड़ेगा. ऑफिशियल कार्यों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. व्यावसायिक यात्रा वर्तमान समय में आपके लिए ठीक नहीं, वहीं दूसरी ओर नियमों का उल्लंघन करने पर सरकार की ओर से कार्यवाही हो सकती है. सेहत में मुंह में छालों कि समस्या का सामना करना पड़ सकता है. दांपत्य जीवन में किसी तीसरे के गलतफलमीयों का कारण बन सकता है. घरेलू मामलों के लिए उधार धन लेने से बचें.

धनु राशिफल
आज के दिन मन में किसी भी प्रकार का कोई संशय मत रखिए. गणपति बप्पा पर भरोसा करके सभी कार्य को पूर्ण करने चाहिए. ऑफिशियल कार्यभार को थोड़ा कम करें आज आपको जिम्मेदारीयों से हल्का होना चाहिए अन्यथा अधिक कार्य के चलते सेहत पर असर पड़ सकता है. व्यापार करने वाले लोगों को अपनी वाणी के माध्यम से लाभ होगा, ग्रहों की स्थिति वाणी को कलात्मक बना रही है. हेल्थ में पेट से संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं इसलिए तैलिय व गरीष्ठ भोजन करने से बचना होगा. यदि आज कोई विशेष पारिवारिक दिन हो तो नियमों का पालन करते हुए उसे उत्सव के साथ मनाएं.

मकर राशिफल
आज के दिन जिनसे आपको अधिक उम्मीदें हैं वो निराश कर सकते हैं, इसलिए उस बातों तो सोच कर अपना मन छोटा न करें. ऑफिस में प्रबंधन क्षमता वाले कार्य आपको लाभ दे सकते हैं. टीम का नेतृत्व भी करना पड़ सकता है. व्यापारियों की सरकारी अधिकारी के साथ नोक-झोंक की स्थिति बने तो उसे टाल दीजिए, अन्यथा आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से जिन लोगों को दिल से संबंधित बीमारी है उनको अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए. साथ ही समय-समय पर डॉक्टर को भी दिखाते रहें. परिवार के दबाव में आकर अनचाहे रिश्ते के लिए हामी भरनी पड़ सकती है.
कुम्भ राशिफल
आज के दिन स्वभाव यानी मूड से अलर्ट रहना है क्योंकि आपका मूड बहुत तेजी से स्विंग करेगा. कभी मन बहुत अच्छा हो जाएगा तो कभी मन एकदम से खराब हो जाएगा. कभी आपको ऑफिस में अच्छा लगेगा, तो कभी घर पर ही रहना पसंद आयेगा. करियर में कहीं से अच्छे अवसर मिलने की संभावना है. व्यापारियों को लिए दिन सामान्य रहने वाला है. हेल्थ की बात करें तो बीमारी छोटी हो या बड़ी उसको गंभीरता से लेते हुए, उसका ठीक रूप से इलाज कराना चाहिए. आपके संबंध ही आपकी पूंजी है. संबंध निभाने के लिए समय और प्रेम दोनों में निवेश करने होंगे.

मीन राशिफल
आज के दिन एक ओर आपकी मानसिक चिंताएं बढ़ेगी तो वहीं दूसरी ओर शारीरिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है. ऑफिस में आपको काफी अलर्ट रहना होगा, क्योंकि काम ज्यादा हो सकता है और बॉस की निगाह भी आप पर रहेगी. व्यापारियों को गलत डॉक्यूमेंट लगाकर किसी प्रकार लाभ लेने का मन में विचार आए तो उसे तत्काल डिलीट कर देना चाहिए. अभिभावक बच्चों को ई-लर्निंग के माध्यम से शिक्षा दे सकते हैं. स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए आपको स्वास्थ्य संबंधी मामलों में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी है. पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उनकी जरूरतों को पूरा करें.

Related Articles

close