आज का राशिफल: मिथुन राशि के लोगों की एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स बनेंगे, कर्क राशि वालों की नौकरी में तरक्की के योग हैं

24 दिसंबर का राशिफल: रविवार के ग्रह नक्षत्र सिद्ध नाम का शुभ योग बना रहे हैं। जिससे मिथुन राशि वालों की एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स बनेंगे। शेयर मार्केट में निवेश के लिए भी अच्छा दिन रहेगा। कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग हैं।

सिंह राशि वालों के लिए भाग्योदय का समय है। मकर राशि के लोगों को नौकरी में मन मुताबिक जिम्मेदारी मिल सकती है। इनके अलावा मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को काम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कुंभ राशि के लोग पैसों के लेनदेन में बहुत सावधानी रखें। वहीं, बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मेष राशि :

जीवन में कोई ठोस व्यावासायिक स्थिति आपकी बन रही है। धनार्जन हो रहा है। कुटम्बों में वृद्धि हो रही है। प्रेम-संतान वृद्धि के तरफ है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें, बाकी सारी परिस्थितियां आपकी अनुकूल हो रही हैं। लाल वस्तु पास रखें। शुभ होगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वृषभ राशि :

आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। नायक-नायिक की भांति चमकते रहेंगे। जहां जा रहे हैं, वहां मौजूदगी दर्ज हो रही है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान मध्यम है और व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिथुन राशि :

मन चिंतित है। खिन्न है। ओवर केलक्युलेशन में है। अज्ञात भय सता रहा है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी लगभग ठीक है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि :

आय के नए-नए मार्ग प्रशस्त हो रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान में अपनापन है। भाग्य साथ है। व्यापार भी अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि :

कोर्ट-कचहरी में विजय, पिता का साथ, व्यापारिक विस्तार स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि :

भाग्यवश काम बनेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। परिस्थियां अनुकूल हो चुकी हैं। बस थोड़ा अभी स्वास्थ्य नरम-गरम है। बाकी प्रेम- संतान और व्यापार सही चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि :

बचकर पार करें। कोई रिस्क ना लें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम- संतान अच्छा है। व्यापार शनै-शनै आगे बढ़ रहा है। लिक्विड फंड बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि :

आनंददायक जीवन, नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़, पारिवारिक स्थिति सुदृढ़ और पर्सनल लाइफ, प्रेम वगैरह की लाइफ भी बहुत अच्छी चल रही है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत बढ़िया है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि :

स्वास्थ्य पर ध्यान दें। शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। थोड़ी विघ्न-बाधा रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि :

भावनाओं पर काबू रखकर निर्णय लेंगे, तो अच्छा होगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि :

भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कुछ उत्सव संभव है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि :

पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

Related Articles

close