आज का राशिफल: मिथुन, सिंह, धनु, कुंभ वालों के जीवन में रहेगी उथल-पुथल, रिस्क लेने से बचें, हरी वस्तु रखें पास

Aaj Ka Rashifal : गुरु मेष राशि में, शुक्र और केतु कन्या सूर्य, बुध और मंगल वृश्चिक राशि में, चंद्रमा मकर राशि में, शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। गुरु वक्री हैं। 19 तारीख को छठ का सूर्यास्त वाला अर्घ्य दिया जाएगा। डूबते हुए सूरज को अर्घ्य दिया जाता है। आज सूर्यास्त का समय 05 बजकर 05 मिनट है।

मेष राशि

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पिता का साथ होगा। उच्चाधिकारियों का साथ होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा-सा मध्यम दिख रहा है। प्रेम संतान को लेकर के मन परेशान रहेगा क्योंकि स्थिति मध्यम है। लाल वस्तु पास रखना और सूर्य को जल देना बेहतर होगा।

वृषभ राशि

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा प्रेम संतान का साथ होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी सुखद समय है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोई रिस्क लेने लायक नहीं हैं आप, क्योंकि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से या हर दृष्टिकोण से मध्यम समय है। किसी भी तरीके का कोई रिस्क मत लीजिएगा। प्रेम संतान मध्यम और व्यापार सही चल रहा है शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

कर्क राशि

आनंददायक जीवन गुजारंगे नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक सफलता की ओर जाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान क्रोध के शिकार न चढ़ जाएं। इस बात का ध्यान रखिएगा। बजरंग बली को प्रणाम करते रहें।

सिंह राशि

शत्रु थोड़े एक्टिव दिख रहे हैं। षड़यंत्र करने की कोशिश करेंगे, लेकिन जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम संतान मध्यम रहेगा। व्यापार रुक रुककर के स्ट्रगल के साथ आगे बढ़ेगा। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि

मन से परेशान रहेंगे। भावुक बने रहेंगे। प्रेम में तू-तू, मय-मय के शिकार होंगे। बच्चों को लेकर मन डरा-डरा-सा रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

तुला राशि

घर में खरीदारी, भौतिक सुख-संपदा की चीजें, लग्जरी आइटम्स खरीदारी संभव है। गृह-कला से बचें। घरेलू सुख बाधित है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि

पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि

स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बाकी आमदनी बढ़ेगी। निवेश करने से बचें। ज्यादा बोलने से बचें। अनबन की स्थिति है आपस में। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्राणाम

करते रहें।

मकर राशि

आपका सम्मान बढ़ेगा समाज में, जरूरत के हिसाब से वस्तुए जीवन में उपलब्ध होंगी, तेज-तरार माने जाएंगे आप, स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा दिख रहा है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ राशि

मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम पेम- संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि

आमदनी बढ़ेगी आपकी। पुराने स्त्रोत से भी पैसे आएंगे और नए स्त्रोत भी बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।

Related Articles

close