आज का राशिफल: धनु, मकर, कुंभ, मीन वालों के जीवन में होगी उथल-पुथल, शाम तक का समय बेहद महत्वपूर्ण

Aaj Ka Rashifal : गुरु मेष राशि में, चंद्रमा स्वग्रही होकर के कर्क राशि में, केतु कन्या राशि में, स्वग्रही शुक्र तुला राशि में, सूर्य और स्वग्रही मंगल वृश्चिक राशि में, बुध धनु राशि में, स्वग्रही शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि में। इन दिनों स्वग्रही की भरमार लगी है। यह एक अच्छी बात है। जनमानस के लिए अच्छी बात कही जाएगी।

मेष राशि :

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरामदायक संसाधन जीवन में जुट रहे हैं। स्वास्थ्य नरम- गरम लगा हुआ है। प्रेम थोड़ा-सा विपरीत जा रहा है। बच्चों को लेकर के मन परेशान है। व्यापार सही जा रहा है। लाल वस्तु पास रखें और सूर्य को जल दें।

वृषभ राशि :

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एक बेचैनी और एक अग्रेसन आपमें आई हुई है। व्यावसायिक स्थिति को लेकर के, जो कि शुभ है। कुछ कर डालेंगे आप और करना भी चाहिए यह सुझाव है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

मिथुन राशि :

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धन का आवक बढ़ रहा है। कुटुम्बों में वृद्धि हो रही है। रिश्तेदारी वगैरह तय हो रहा है। सारी चीजें अच्छी हो रही है। बस अभी जो आ रहा है रुपया-पैसा उसको संचित करिए। किसी को दीजिए मत। डूब जाएंगे। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा चल रहा है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कर्क राशि :

बड़े पॉजिटिव हैं इस समय आप, सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। बस भावुक बने हुए हैं। अग्रेसन आप में है। क्रोध आपमें है। इस पर निर्णय कें कि आप अच्छे से रहें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। कोई प्रॉब्लम वाली बात नहीं है। अग्रेसन पर काबू रखें और लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि :

मन चिंतित है। घबराहट बेचैनी है। अज्ञात भय सता रहा है। स्वास्थ्य मध्यम है क्योंकि सिर में परेशानी और आंख में परेशानी दिख रही है। प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार सही चल रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि :

मन प्रफुल्लित है। बच्चों को लेकर के मन खुश है। प्रेम को लेकर के मन खुश है। आय को लेकर के मन खुश है। यात्रा का योग बन रहा है। तो एक खुशहाल समय है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा दिख रहा है। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

तुला राशि :

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। सरकारी तंत्र से लोग आपको आशीर्वाद दे रहे हैं। राजनीतिक लाभ हो रहा है। स्वास्थ्य भी अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। कड़क भाषा के प्रयोग से थोड़ा बचिएगा। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि :

भाग्य साथ देगा। यात्रा का संयोग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। ऊर्जा ज्यादा है। संचित करें। सही जगह पर उपयोग में लाएं और क्रोध में ना निकालें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि :

परिस्थतियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान थोड़ी दूरी बनी हुई है। व्यापार आपका अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि :

मन आनंदित है। जीवन प्रफुल्लित है। नौकरी-चाकरी से पैसे आ रहे हैं। बढ़ोत्तरी हो रही है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर हो रही है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो रही है। शुभ समय है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। शिवजी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ राशि :

शत्रु भी मित्रवत व्यवहार कर रहे हैं। राह के रोड़े हट रहे हैं। संघर्ष कम हो रहा है। ननिहाल पक्ष से आशीर्वाद मिल रहा है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है। स्वास्थ्य में थोड़ी-सी नरम-गरम स्थिति बनी रहेगी। शनिदेव को प्राणाम करते रहे।

मीन राशि :

भावुक बने हुए हैं। मानसिक चंचलता बनी हुई है। हालाकि, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भावुक होकर निर्णय ना लें। प्रेम-संतान पर ध्यान दें। व्यापार अच्छा है। शिवजी को प्राणाम करते रहें।

Related Articles

close